फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ruckus in Dhanipur Mandi, uproar over the rumor of laborer's death

Aligarh: धनीपुर मंडी में बखेड़ा, मजदूर की मौत की अफवाह पर हंगामा-जाम

Sat, 22 Oct 2022 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 22 Oct 2022 01:51 AM IST
सार

मंडी में पल्लेदारों ने काम बंद हड़ताल का एलान कर बखेड़ा खड़ा कर दिया और हंगामा करते हुए जीटी रोड पर जाम लगाने पहुंच गए।

विज्ञापन
Ruckus in Dhanipur Mandi, uproar over the rumor of laborer's death
आढ़ती द्वारा पल्लेदार से मारपीट के विरोध में धनीपुर मंडी में पल्लेदार ने की हड़ताल पुलिसकर्मियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनीपुर गल्ला मंडी परिसर में शुक्रवार सुबह सुबह पल्लेदारों ने काम बंद हड़ताल का एलान कर बखेड़ा खड़ा कर दिया और हंगामा करते हुए जीटी रोड पर जाम लगाने पहुंच गए। वे एक आढ़ती व सहयोगी किसान द्वारा पीटे गए एक पल्लेदार की मौत की अफवाह पर आक्रोशित हो उठे।

विज्ञापन


हालांकि, पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाया और इस बात की पुष्टि फोन कॉल पर बात के जरिये की कि युवक सही है। उपचार जारी है, तब जाकर हंगामा शांत हुआ। इस मामले में पल्लेदारों की मांग पर आढ़ती का लाइसेंस निरस्त करने का भरोसा भी अधिकारियों ने दिया है। साथ में अन्य आढ़तियों ने उस आढ़ती से व्यापार न करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


हुआ यूं कि मूल रूप से धनीपुर का कालू नाम का युवक सी-72 नंबर की आढ़त पर पल्लेदार है। आरोप के अनुसार बृहस्पतिवार रात उसे इसी दुकान से जुड़े एक किसान व आढ़ती द्वारा पीटा गया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और रात से ही वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। सुबह मंडी खुलने के बाद करीब 9 बजे अचानक यह अफवाह फैल गई कि कालू की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस फिर क्या था, पल्लेदार इस अफवाह पर भड़क गए। उन्होंने हंगामा खड़ा करते हुए काम बंद हड़ताल का एलान कर दिया। वर्तमान में मंडी में धान की आवक के चलते बहुत काम है। धान की खलाई, तुलाई आदि का काम जहां की तहां रुक गया। कुछ ही देर में सैकड़ों की संख्या में पल्लेदार एकत्रित होकर मंडी गेट पर जीटी रोड पर आकर जाम लगाकर बैठ गए।


इस सूचना पर महुआ खेड़ा, गांधीपार्क पुलिस के साथ-साथ सीओ व एसीएम भी पहुंच गए। उन्होंने समझाते हुए पहले पल्लेदारों से जाम खुलवाया और मंडी में सभी को लेकर आए। फिर मेडिकल में भरती कालू के परिजनों से पल्लेदारों की बात कराई। स्पष्ट हुआ कि कालू सही सलामत है। अभी उपचार चल रहा है। तब जाकर पल्लेदार शांत हुए और अधिकारियों के आरोपी दुकानदार का लाइसेंस निरस्त करने, अन्य आढ़तियों द्वारा उसके साथ व्यापार न करने का भरोसा दिलाया गया। तब जाकर हंगामा शांत हुआ और पल्लेदार काम पर लौटे। इंस्पेक्टर के अनुसार प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाकी जांच व कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed