{"_id":"615741958ebc3e626f3ad0c0","slug":"ruckus-at-bjp-police-station-for-register-case-businessman-threatened-by-non-community-neighbors","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: मुकदमे के लिए भाजपाइयों का थाने पर हंगामा, व्यापारी को गैर समुदाय के पड़ोसियों ने दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: मुकदमे के लिए भाजपाइयों का थाने पर हंगामा, व्यापारी को गैर समुदाय के पड़ोसियों ने दी धमकी
Fri, 01 Oct 2021 10:42 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 01 Oct 2021 10:42 PM IST
सार
अमीर निशा के कपड़ा व्यापारी पंजाबी कालोनी छर्रा अड्डा निवासी अंचित चौपड़ा का आरोप है कि व्यापार को लेकर गैर समुदाय के पड़ोसी रंजिश मानते हैं। बीते सोमवार को उन्हें दुकान खोलने से रोका गया था और विरोध पर धमकाते हुए पिस्टल तानकर धमकाया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अलीगढ़ के सिविल लाइंस क्षेत्र के अमीर निशा बाजार में कपड़ा व्यापारी को गैर समुदाय के युवकों की धमकी का मसला शुक्रवार को फिर तूल पकड़ लिया। मुकदमा न होने से खफा भाजपाइयों ने थाना घेर लिया और जमकर हंगामा किया। पुलिस विरोधी नारेबाजी भी की गई। किसी तरह सीओ के समझाने और मुकदमा दर्ज होने के बाद ही भाजपाई वहां से हटे।
विज्ञापन
अमीर निशा के कपड़ा व्यापारी पंजाबी कालोनी छर्रा अड्डा निवासी अंचित चौपड़ा का आरोप है कि व्यापार को लेकर गैर समुदाय के पड़ोसी रंजिश मानते हैं। बीते सोमवार को उन्हें दुकान खोलने से रोका गया था और विरोध पर धमकाते हुए पिस्टल तानकर धमकाया गया। जिसकी तहरीर थाने में दी गई। मगर पांच दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। दो दिन पहले भी भाजपाई थाने गए थे। मगर सुनवाई न होने पर शुक्रवार को फिर भाजपाई महानगर मंत्री संजू बजाज के नेतृत्व में थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी शुरू कर दी। आधा घंटे तक चले हंगामे पर इंस्पेक्टर ने काफी प्रयास किया। मगर वे नहीं माने। बाद में सीओ तृतीय भी थाने पहुंच गए। वहां उन्होंने लोगों को शांत करते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। तत्काल आरोपी नौशाद समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हो सका। इस दौरान भाजणा के अनुसूचित मोर्चा के जिल्लाध्यक्ष हरी सिंह कौरी, संजू बजाज, महानगर अध्यक्ष सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन