{"_id":"5fc54b0f8ebc3e5fa3002327","slug":"rss-city-office-news-ali2499987141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवन यज्ञ के साथ आरएसएस की शाखाएं लगनी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवन यज्ञ के साथ आरएसएस की शाखाएं लगनी शुरू
विज्ञापन
शाखाओं को हवन कर शुरू करते आरएसएस के महानगर प्रचार प्रमुख महेश कुमार ।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
9 महीने बाद राष्ट्रीय स्वयं संघ की शाखाएं लगनी शुरू हो गई हैं। इससे स्वयं सेवकों में उत्साह का माहौल है। शाखाओं की शुरुआत हवन यज्ञ, गायत्री मंत्र एवं हनुमान चालीसा पाठ से की गई।
कोरोना महामारी के कारण मार्च महीने से शाखाएं नहीं लग रही थी। सुरक्षा की दृष्टि से शाखाओं का आयोजन रोक दिया गया था। 9 महीने बाद सोमवार से शाखाएं लगनी शुरू हो गई हैं। कोरोना के पहले महानगर में 106 शाखाएं लगती थीं। रविवार को 70 स्थानों पर हवन यज्ञ, गायत्री मंत्र एवं हनुमान चालीसा का पाठ कर शाखाओं का शुभारंभ किया गया। महानगर के प्रचार प्रमुख महेश कुमार ने बताया कि एक स्थान पर दूसरी शाखाओं के स्वयं सेवक भी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि यज्ञ के माध्यम से दूषित वातावरण को शुद्ध किया जा सकता है। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक से लेकर महानगर एवं विभाग कार्यकारिणी के अधिकांश दायित्ववान स्वयं सेवक शामिल हुए।
गुरुनानक देव की जयंती मनाई
शाखा में सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि गुरुनानक देव जी का जन्म ननकाना साहिब, जो अब पाकिस्तान में है, हुआ था। उन्होंने संपूर्ण समाज व राष्ट्र की रक्षा के लिए अनेक कार्य किए। गुरु नानक देव जी अपने आप में एक अद्भुत शक्ति थे।