फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rs 6 lakh withdrawn by forging signature on cheque, report filed

Aligarh News: चेक पर फर्जी दस्तखत कर निकाले छह लाख रुपये, रिपोर्ट हुई दर्ज

Wed, 30 Jul 2025 02:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Rs 6 lakh withdrawn by forging signature on cheque, report filed
चोरी की गई चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर दो बार में छह लाख रुपये निकालने का मामला थाना जवां में दर्ज कराया गया है। पीड़ित सत्यपाल सिंह निवासी छेरत सुढियाल ने बताया कि घर के पास ही अजय सिंह प्रापर्टी डीलर का कार्य करता है। मार्च 2025 में वे उसके ऑफिस गए, जहां पर उनके बैग से केनरा बैंक की चेक बुक चुरा ली गई। इसके बाद उनके खाते में चेक लगा कर दो बार में छह लाख रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन




21 अप्रैल को जब रुपयों की जरूरत पर बैंक गए तो उन्हें इसका पता चला। जब उन्होंने इसकी जानकारी शाखा प्रबंधक से की तो उन्होंने बताया कि पीड़ित के खाते से लिंक मोबाइल नंबर में रिचार्ज न होेने के कारण इनकमिंग कॉल बंद थी। इसलिए बैंक का फोन रिसीव नहीं हो पाया। इसके बाद जब उन्होंने स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि तीन लाख रुपये मीना के खाते में गए हैं।
विज्ञापन




जब मीना से जानकारी की गई तो उसने बताया कि उसको तीन लाख रुपये का चेक प्रापर्टी डीलर अजय सिंह ने दिया था। तीन लाख रुपये अजय के खाते में चेक द्वारा भेजे गए। जब अजय से पूछा तो उसने बताया कि उसने ही धनराशि निकाली है। उसने धमकी भी दी कि शिकायत की तो झूठे मुकदमे में फंसा देगा। इसकी शिकायत थाना जवां पर की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 25 जून को सीओ तृतीय के कार्यालय, इसके बाद जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत की। अब सत्यपाल ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed