{"_id":"64672c2a16216faa4e0a4a1c","slug":"rps-global-school-12th-class-student-shot-dead-after-getting-off-bike-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बाइक से उतारकर 12 वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, दो गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बाइक से उतारकर 12 वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, दो गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Fri, 19 May 2023 01:28 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 19 May 2023 01:28 PM IST
सार
स्कूल के समीप हरिओम भट्टा पर पहले से खड़े युवकों ने छात्र को बाइक से उतारकर सीने में गोली मार दी। जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक छात्र प्रिंस
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बाइक से स्कूल जा रहे 12 वीं के छात्र को दो युवकों ने पहले बाइक से नीचे उतरवाया और फिर उसके सीने में गोली मार दी। छात्र की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ में टप्पल थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी 17 वर्षीय प्रिंस पुत्र संत कुमार शुक्रवार सुबह 8 बजे अपने एक साथी की बाइक पर बैठकर आरपीएस ग्लोबल स्कूल जा रहा था। स्कूल के समीप हरिओम भट्टा पर पहले से खड़े युवकों ने छात्र को बाइक से उतारकर सीने में गोली मार दी। जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। आक्रोशित हुए ग्रामीणों ने अलीगढ़-पलवल मार्ग पर जाम लगाया। अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन
पुलिस ने पहुंचकर छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि छात्र को गोली मारने वाले कुनाल और एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।