फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   rpf women constable saved two passengers life in aligarh

अलीगढ़: यात्रियों की मददगार बनीं आरपीएफ की महिला सिपाही प्रिया, बचाईं दो यात्रियों की जान

Sun, 27 Feb 2022 11:06 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 27 Feb 2022 11:06 PM IST
सार

प्लेटफॉर्म पर आरपीएफ की महिला सिपाही प्रिया की ड्यूटी थी। प्रिया दौड़कर मौके पर पहुंची और यात्री को उठाकर उसे सामान समेत ट्रेन में सवार कराने में मदद की। 

विज्ञापन
rpf women constable saved two passengers life in aligarh
यात्रियों की जान बचातीं महिला कान्सटेबल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में आरपीएफ की महिला सिपाही प्रिया ट्रेन में चढ़ रहे दो यात्रियों के फिसल जाने पर उनकी मददगार बन गईं। महिला सिपाही के इस प्रयास से न केवल दोनों यात्रियों की जान बच गई, बल्कि उन्हें सामान सहित ट्रेन में सवार भी करा दिया। महिला सिपाही के इस प्रयास की खूब सराहना हो रही है।

विज्ञापन


रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्टेशन पर आनंद विहार दिल्ली से जोगबनी जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस जैसे ही प्लेटफॉर्म संख्या दो पर पहुंची, तभी एक यात्री अपने सिर पर सामान रखकर चलती गाड़ी में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान यात्री फिसलकर गिर गया। प्लेटफॉर्म पर आरपीएफ की महिला सिपाही प्रिया की ड्यूटी थी। प्रिया दौड़कर मौके पर पहुंची और यात्री को उठाकर उसे सामान समेत ट्रेन में सवार कराने में मदद की। 
विज्ञापन


इसी तरह महानंदा एक्सप्रेस में बच्चों के साथ सवार हो रही एक महिला यात्री का भी पैर फिसल गया, प्रिया ने उसे बचाते हुए सहारा देकर बच्चों के साथ ट्रेन में सवार कराया। महिला सिपाही प्रिया की सजगता व साहस की स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने खूब सराहना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed