फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rozedar asking online fazilat

ऑनलाइन पूछ रहे रमजान की फजीलत

Tue, 30 Jun 2015 01:32 AM IST
अलीगढ़।
अलीगढ़। Updated Tue, 30 Jun 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन

ऑनलाइन पूछ रहे रमजान की फजीलत

अमर उजाला ब्यूरो

अलीगढ़। देश-दुनिया के बड़े-बड़े मौलाना अब रोजेदारों को ऑनलाइन रोजे की फजीलत बता रहे हैं। रोजे से जुड़े सवालों के भी वह ऑनलाइन जवाब दे रहे हैं। 

देश-विदेश के मौलाना अपनी तकरीरों को ऑनलाइन तो पहले ही कर चुके हैं। घर बैठे इंटरनेट पर उनकी तकरीर सुनी जा रही हैं। लेकिन तकरीर के साथ-साथ अब मौलाना दीनी मसलों पर भी जानकारी दे रहे हैं। कारी रियासत अली ने बताया कि आज बहुत सारे लोग नौकरी और कारोबार के चलते व्यस्त रहते हैं। रोजे से तो होते हैं लेकिन कभी-कभी उन्हें किसी मामले पर जानकारी नहीं होती है। लोग बड़ी संख्या में दीनी वेबसाइट का फायदा उठा रहे हैँ। 

ऑफिस में बैठे-बैठे ही दीनी वेबसाइट पर रोजे से जुड़े सवाल पूछकर जानकारी हासिल कर रहे हैं। मुहम्मद अल्तमश ने बताया कि उन्हें जब भी रोजे से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए होती है तो वह वेबसाइट www.noortv.com पर अपना सवाल डाल देते हैं। बमुश्किल 15 मिनट में सवाल का जवाब मिल जाता है।  इतना ही नहीं वेबसाइट को अच्छी तरह से सर्च करने पर रमजान के बारे में और भी बहुत कुछ जानने को मिल जाता है। इस तरह की जानकारी देने वालों में मौलानाओं के अलावा वो रोजेदार भी होते हैं जिन्होंने दूसरी जगहों से जानकारी हासिल की होती है। कुछ इसी तरह की www.islamqa.com और fatwa_online.com वेबसाइट भी हैं, जहां रोजाना हजारों रोजेदार एक क्लिक पर रोजे की फजीलत और उससे जुड़ी जानकारी एक जगह बैठे-बैठे ले रहे हैं। हाजी मुर्तजा अहमद ने बताया कि क्यू टीवी चैनल भी इस महीने रोजे से जुड़ी बहुत अच्छी-अच्छी जानकारी दे रहा है। जहां रमजान की फजीलत के साथ-साथ तकरीर, दुआ, हम्द, नात आदि भी सुनी जा सकती हैं। खास बात यह है कि यह सभी जानकारी और दुआ-नात वेबसाइट से डाउनलोड भी की जा सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed