फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rojedar AMU student slapped by Constable ,outrage

रोजेदार एएमयू छात्रा को चांटा जड़ा, हंगामा

Thu, 25 Jun 2015 01:47 AM IST
Updated Thu, 25 Jun 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
महानगर के केला नगर चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान बुधवार दुपहर एक रोजेदार एएमयू छात्र के सिपाही ने चांटा जड़ दिया। बस इसे लेकर रोजेदार उत्तेजित हो गए और पार्षद अफजाल हमीद की अगुवाई में सिविल लाइंस थाने पहुंचे। जहां जमकर हंगामा किया। बाद में इंस्पेक्टर के कार्रवाई के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन



घटनाक्रम के अनुसार केला नगर निवासी आस मोहम्मद एएमयू छात्र है। वह बुधवार दुपहर करीब तीन बजे घर से बाइक पर रोजे का सामान लेने घर से जा रहा था। तभी चौराहे पर चेकिंग के दौरान सिपाही ने रोक लिया और उससे कागज मांगे। युवक ने कहा कि वह कागज घर भूल आया है। अभी घर से मंगाकर दिखा देता है।
विज्ञापन


 आरोप है कि इसी बात पर सिपाही ने युवक के चांटा जड़ दिया। बस इसी बात पर बखेड़ा खड़ा हो गया और तमाम लोग पार्षद के साथ थाने पहुंचे। जहां सिपाही के खिलाफ नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। बाद में इंस्पेक्टर ने समझाया और कहा कि सिपाही पर कार्रवाई होगी, तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed