{"_id":"eec640adfad322b9667d59f7f5bbc7a3","slug":"rodvej-bus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट की होम डिलीवरी करेगा रोडवेज विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट की होम डिलीवरी करेगा रोडवेज विभाग
अलीगढ़
Updated Thu, 04 Jun 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ । रोडवेज आईआरसीटीसी की तर्ज पर टिकट बुक करने जा रही है। बुक कराई गई टिकट तीन दिन में घर पहुंच जाएगी। सामान्य और प्रीमियम बसों की टिकट बुक कराई जा सकेगी। इसके लिए एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
वोल्वो, स्केनिया और सामान्य बसों की टिकट के लिए अब बस अड्डे जाने की जहमत नहीं उठानी पड़ेगी। मोबाइल पर बुक कराई गई टिकट खुद रोडवेज विभाग आपके घर तक पहुंचा देगा। तीन दिन बाद टिकट डाक से घर पर आ जाएगी। इसके लिए बस आपको थोड़ी सी जेब ढीली करनी होगी। सामान्य बस की टिकट के लिए 40 रुपये तो प्रीमियम यानि वोल्वो और स्केनिया के लिए 60 रुपये प्रति टिकट के हिसाब से देने होंगे। टिकट पर यात्री का नाम, सीट नंबर, तारीख-समय और कहां से कहां तक यात्रा करनी है यह भी लिखा होगा। टिकट के पैसे आपको घर पर ही देने होंगे।
विज्ञापन