{"_id":"69d571b284a3b71f9e03d207","slug":"roadways-buses-are-speeding-through-the-overbridge-travelling-by-private-buses-is-a-compulsion-aligarh-news-c-119-1-sali1001-102610-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ओवरब्रिज से होकर फर्राटा भर रही हैं रोडवेज बसें, डग्गेमार से सफर मजबूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ओवरब्रिज से होकर फर्राटा भर रही हैं रोडवेज बसें, डग्गेमार से सफर मजबूरी
Wed, 08 Apr 2026 02:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
कस्बा में जीटी रोड स्थित ओवरब्रिज के ऊपर से होकर रोडवेज बसों का निकलना एवं अलीगढ़ से अकराबाद तक चलने वाली ई बसों का संचालन बंद होने से यहां की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। इससे कस्बा के साथ आसपास के तमाम गांवों के लोग मजबूर होकर आने-जाने के लिए डग्गेमार वाहन टेंपो, ऑटो व ई रिक्शा के सहारे अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा करने पर मजबूर हैं।
लोगों का कहना है कि कस्बा में जब से रोडवेज एवं ई बसों का आना बंद हुआ है तब से यहां डग्गेमार वाहनों की भरमार हो गई है। सरकारी संसाधनों के अभाव में लोग महंगा किराया खर्च कर डग्गेमार वाहनों से यात्रा कर रहे हैं।
- राजकुमार का कहना है कि कस्बा में रोडवेज व ई बसों के बंद होने से डग्गेमार वाहन चालक मनमाना किराया वसूल करते हैं। इससे यात्रियों को परेशानी होती है। इस संबंध में अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
- स्थानीय निवासी सुधाकर उपाध्याय का कहना है कि सरकारी संसाधनों के अभाव में लोगों को डग्गेमार वाहनों में यात्रा करते समय जान-माल का खतरा बना रहता है। रात के समय बहुत परेशानी होती है। अधिकारियों को रोडवेज बसों की व्यवस्था करनी चाहिए।
- भंवर पाल सिंह का कहना है कि सुबह के समय तमाम छात्र छात्राओं को पढ़ाई के लिए हर रोज अलीगढ़ जाना पड़ता है। यातायात संसाधनों की कमी के कारण उनकी क्लास छूट जाती हैं। ई बसों का संचालन फिर से सुचारू होना चाहिए।