फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Roadways Bus Service in Aligarh

Aligarh News: रोडवेज बस सेवा लड़खड़ाई, घंटों भटकते रहे बहन-भाई

Mon, 04 Nov 2024 02:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 04 Nov 2024 02:50 PM IST
सार

बसों की कमी के चलते यात्री घंटों मसूदाबाद एवं सारसौल सेटेलाइट बस स्टैंड पर भटकते रहे। कुछ ने तो वाहन न मिलने पर अपना जाने का कार्यक्रम ही टाल दिया। उधर यात्रियों की मजबूरी का अवैध वाहन संचालकों ने खूब फायदा उठाया।

विज्ञापन
Roadways Bus Service in Aligarh
मसूदाबाद स्टैंड पर बस का इतंजार करती महिला और बच्चा - फोटो : संवाद

विस्तार

भाई दूज पर एक-दूसरे के घर जाने वाले भाई-बहनों को रोडवेज बसों की अव्यवस्थाओं का शिकार बनना पड़ा। दूसरे दिन भी भाई-बहन को बसों का घंटों इंतजार करना पड़ा। रोडवेज के बसों के फेरों बढ़ाने के दावे फेल दिखे। यात्री की संख्या में काफी कम बसों का संचालन हुआ, जिससे भाई-बहनों को घंटों भटकना पड़ा।

विज्ञापन


कानपुर, एटा, मथुरा, आगरा, हाथरस, कासंगज, मुरादाबाद रूट पर यात्रियों की खासी भीड़ देखने को मिली। जहां एक से लेकर दो घंटे बाद बसें पहुंची तो उनमें पहले से ही यात्रियों की भीड़ मौजूद थी। बसों की कमी के चलते यात्री घंटों मसूदाबाद एवं सारसौल सेटेलाइट बस स्टैंड पर भटकते रहे। कुछ ने तो वाहन न मिलने पर अपना जाने का कार्यक्रम ही टाल दिया। उधर यात्रियों की मजबूरी का अवैध वाहन संचालकों ने खूब फायदा उठाया। निजी वाहन चालकों ने खूब मनमाना किराया वसूला।
विज्ञापन

मसूदाबाद रोडवेज बस स्टैंड पर बस में चढ़ती यात्रियों की भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि दीपोत्सव पर पर्याप्त बसें चलाईं गईं हैं। पिछले पांच दिनों में करीब ढाई लाख से अधिक यात्रियों ने सफर तय किया है। यात्रियों की संख्या के सापेक्ष बसों का संचालन किया गया है। इससे रोडवेज का लोड फैक्टर काफी बढ़ा है, जिससे इस बार अधिक लाभ होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed