फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Roadways bus collided with truck, 12 passengers injured

ट्रक से टकराई रोडवेज बस,12 यात्री घायल

Mon, 07 Jun 2021 12:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus collided with truck, 12 passengers injured
अलीगढ़ के गभाना थाना क्षेत्र में ट्रक से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त साहिबावाद डिपो की बस। - फोटो : GABHANA
रविवार को तड़के पहर करीब तीन बजे दिल्ली से कानपुर जा रही साहिबाबाद डिपो की एक बस हाईवे पर दौरऊ मोड़ के पास आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस के परखचे उड़ गए। बस के चालक व परिचालक समेत 12 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल व निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

साहिबाबाद डिपो की रोडवेज बस 23 यात्रियों को लेकर जा रही थी। दौरऊ मोड़ पर अनियंत्रित बस आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे के समय अधिकतर सवारियां नींद के आगोश में थी। ट्रक से टक्कर होते ही बस के यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। उधर ट्रक लेकर चालक भाग निकला।
विज्ञापन

हादसे में बस चालक अनुज कुमार निवासी नगला लाल (बेवर ), परिचालक सुखबीर यादव नवीगंज (एटा), राजू बड़ी बोकर (बांदा), मलखान सिंह नया गांव, भरतपुर (राजस्थान), संजीव कुमार राणा डाटा (कानपुर देहात), नईम खान, नाजिम बिसराजपुर (कन्नौज), अनीशपाल सिंह उजागरपुर (मैनपुरी), मुन्नी निवासी कन्नौज, प्रतीक फतेहाबाद, उमेश कुमार हरदोई घायल हुए हैं। गभाना थाने के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार उपाध्याय के अनुसार घायलों को गभाना कस्बे के निजी अस्पताल के अलावा टोल प्लाजा की एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed