फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Road Holdap villagers miscreants looted

बदमाशों ने रोड होल्डअप कर ग्रामीणों को लूटा

Sat, 25 Jun 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Jun 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Road Holdap villagers miscreants looted
पी‌डित ग्रामीण - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
बरला के पिलखना चौराहा-बरला मार्ग स्थित पहाड़ीपुर-खरगुपुरा के निकट सरकारी ट्यूबवेल समिति सड़क पर पेड़ काटकर डालकर अवरोध पैदा कर लगभग एक दर्जन हथियारों से लैस बदमाशों ने गुरुवार की रात्रि एक बजे अलीगढ़ से अपने निजी वाहन से गांव अरनी जा रहे ग्रामीणों को बदमाशों ने लूट लिया। बदमाश ग्रामीणों से बीस हजार रुपये नगद और पांच मोबाइल लूट ले गए। तभी जिला पंचायत सदस्य की हूटर बजाती गाड़ी को देख बदमाश भाग गये। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की। एक वर्ष पूर्व भी बदमाशों ने इसी स्थान पर अवरोध पैदा कर एक दर्जन व्यक्तियों के साथ लूटपाट की थी।
विज्ञापन

बरला के गांव अरनी निवासी सोनपाल पुत्र खचेर सिंह, मेघ श्याम पुत्र गोपी सिंह, मुरारी लाल शर्मा पुत्र ब्रजराज शर्मा, सुधीर कुमार पुत्र महेंद्र स्वरूप, नरायन सिंह पुत्र ज्वाला सिंह, जगराम पुत्र रामस्वरूप, सतेेेंद्र पुत्र सोपाल गाड़ी चालक प्रदीप कुमार गौड़ के साथ गुरुवार को अलीगढ़ गये थे। अपना कार्य करके रात लगभग  एक बजे गांव वापस आ रहे थे। पिलखना-बरला मार्ग के खरगुपुरा स्थित सरकारी ट्यूबवेल के निकट रोड पर शीशम का पेड़ कटा देख गाड़ी में बैठे युवक घबरा गये। चालक प्रदीप कुमार ने पेड़ को हटाने के लिए गाड़ी से उतरा तभी हथियारों से लैस एक दर्जन बदमाशों ने उन्हें घेर कर उनसे लगभग बीस हजार नगद, पांच मोबाइल, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि लूट लिया। इस दौरान एक हूटर बजाती हुई गाड़ी की आवाज सुनकर बदमाश भाग निकले। भागते समय किसी बदमाश का पर्स गिर गया। युवक ने उसे उठा लिया और लगभग दो बजे पीड़ित कोतवाली बरला पहुंचे। उनके पीछे आ रहे जिला पंचायत सदस्य भी थाने पहुंच गये। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली कार्यवाहक प्रभारी ने बताया कि घटना रोड होल्डअप की नहीं है, सिर्फ चोरी की है। वहीं दूसरी तरफ पीड़ितों का कहना है कि चालक से चोरी की तहरीर लिखवा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed