फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   road construction work

Aligarh News: मार्च तक पूरा होगा अलीगढ़-मथुरा मार्ग का चौड़ीकरण, परखी सड़क की गुणवत्ता

Tue, 03 Nov 2026 04:17 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 04:17 PM IST
विज्ञापन
road construction work
अलीगढ़ मथुरा मार्ग पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अविनाश कुमार स्रोत सूचना विभाग
92.85 करोड़ रुपये से 27.8 किमी सड़क का हो रहा निर्माण, कोर कटर से कटिंग कर जांची मोटाई
विज्ञापन


अलीगढ़। अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर सफर को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए चल रहे चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण कर सड़क की गुणवत्ता परखी। उन्होंने मौके पर कोर कटर से सड़क की कटिंग कराई और निर्माण सामग्री का नमूना लेकर प्रयोगशाला में जांच कराने के निर्देश दिए। डीएम ने साफ कहा कि गुणवत्ता से समझौता करने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड की ओर से 27.800 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण 92.853 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। छह फरवरी 2026 को शुरू हुए इस प्रोजेक्ट को मई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है। अब तक करीब 45 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। हालांकि, कार्यदायी विभाग ने मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण में निर्धारित तकनीकी मानकों और सामग्री की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या मानकों की अनदेखी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि सड़क निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और राहगीरों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। निर्माण कार्य इस तरह कराया जाए कि आवागमन सुचारु बना रहे। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता संजीव पुष्कर, अनिरुद्ध कुमार, गुरु चरण सिंह और अवर अभियंता प्रदीप राज व सुनील कुलश्रेष्ठ सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed