{"_id":"69c1af8f7ed19b15aa04629f","slug":"road-blockade-in-protest-against-delay-in-construction-aligarh-news-c-2-gur1004-936167-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सड़क निर्माण में देरी के विरोध में लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सड़क निर्माण में देरी के विरोध में लगाया जाम
विज्ञापन
रेलवे रोड बाजार में जाम लगाकर प्रदर्शन करते व्यापारी।
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम ग्रिड योजना के तहत सीसी रोड के निर्माण में देरी होने पर सोमवार को व्यापारियों को गुस्सा फूट पड़ा। नाराज व्यापारियों ने रेलवे रोड पर जाम लगाकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। डेढ़ घंटे तक रेलवे रोड पर आवागमन ठप रहा, जिससे ग्राहकों और आने जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
इस दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। रेलवे रोड माल गोदाम से लेकर खटीकान चौराहा तक करीब 13 करोड़ रुपये से सीएम ग्रिड योजना के तहत सीसी रोड और नाला निर्माण हो रहा है। सड़क निर्माण में कार्यदायी संस्थाओं द्वारा सुस्ती बरतने से व्यापारी परेशान हैं। निर्माण सामग्री उड़कर दुकानों पर पहुंच रही है, जिससे उनके कपड़े व सामान खराब हो रहे है।
इस बारे में व्यापारियों ने कई बार शिकायत नगर निगम के अधिकारियों और पार्षद से की। बावजूद इसके कार्य ने तेजी नहीं पकड़ी। इस कारण सोमवार को नाराज व्यापारियों ने तांगा स्टैंड के पास रेलवे रोड को जाम कर दिया। व्यापारियों ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर नगर निगम शहरवासियों को धोखा दे रही है। अगर सप्ताह भर में सड़क का निर्माण पूरा नहीं कराया गया तो सभी व्यापारी दुकान बंद रखकर प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर चिराग वार्ष्णेय, नीरज कुमार, अशोक, मयंक, चुन्नू, शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।