फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Road Accident

बेटे की शादी का कार्ड देने जा रहे दो भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Fri, 19 Jun 2020 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Road Accident
नेत्रपाल का फाइल फोटो। - फोटो : GANGIRI
क्षेत्र के गांव हिदरामई के पास सड़क दुर्घटना में दो भाईयों की मौत हो गई। हादसे में एक महिला घायल हो गई। उसे छर्रा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना दादों के गांव मौहकमपुर पिथनपुर निवासी नेत्रपाल सिंह (45) अपने बड़े भाई अतर सिंह (48) पुत्र जय सिंह और पत्नी सुधा देवी के साथ बृहस्पतिवार दोपहर अकराबाद के गांव मानई गोपी में दामाद को देखने व बेटे की शादी का कार्ड देने जा रहे थे। रास्ते में गांव हिदरामई के पास अलीगढ़ की तरफ से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नेत्रपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। अतर सिंह व सुधा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल के लिए भेजा।
विज्ञापन

अतर सिंह की रास्ते में ही मौत हो गई। घायल सुधा देवी को छर्रा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पुलिस ने भाइयों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक अतर सिंह के दो बेटा व दो बेटी हैं। छोटे बेटे की एक जुलाई को शादी थी। अतर सिंह अपने छोटे भाई के साथ भाई के दामाद को देखने व बेटे की शादी का कार्ड देने जा रहे थे। मृतक नेत्रपाल सिंह पर एक बेटा दो बेटियां हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है। दोनों भाइयों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

अतर सिंह का फाइल फोटो।

अतर सिंह का फाइल फोटो।- फोटो : GANGIRI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed