फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Road Accident

शहर के जाम ने ले ली मासूम बिटिया की जान

Sat, 05 Dec 2020 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Road Accident
यशवी का फाइल फोटो - फोटो : CITY OFFICE
शहर के ट्रैफिक जाम ने 10 वर्ष की मासूम बिटिया की जान ले ली। बिटिया को सासनीगेट से जेएन मेडिकल कॉलेज तक पहुंचाने में ढाई घंटे से अधिक का समय लग गया। आमतौर पर बाइक से यह दूरी मात्र 20-25 मिनट में तय की जाती है। अस्पताल पहुंचने से पहले ही बिटिया दुनिया छोड़कर चली गई। इससे परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। बिटिया न्यूरो संबंधी समस्या से पीड़ित थी। घटना बुधवार शाम की है।
विज्ञापन

सासनीगेट थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी निवासी हार्डवेयर कारोबारी बृजेश वार्ष्णेय की 10 वर्षीय बेटी यशवी बचपन प्ले स्कूल में पढ़ती थी। उसे न्यूरो संबंधी समस्या थी। उसका उपचार आगरा के एक चिकित्सक के यहां चल रहा था। बुधवार शाम करीब 5 बजे अचानक वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन

पिता बृजेश एवं परिवार के अन्य सदस्य यशवी को कार से लेकर रूसा अस्पताल पहुंचे। वहां से जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। ब्रजेश जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए निकले लेकिन सासनीगेट पर लगे जाम में फंस गए। किसी तरह गाड़ी घुमाकर घर पहुंचे। वहां कार छोड़कर स्कूटर से बिटिया को लेकर चले ताकि गली-मोहल्ले के रास्ते जल्दी अस्पताल पहुंच जाएं। खिरनी गेट एवं हाथरस अड्डा पर भी जाम था। रॉयल टॉकिज के पास सड़क बंद कर निर्माण कार्य चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जब बैंक कॉलोनी, वार्ष्णेय मंदिर होते हुए दूबे पड़ाव पहुंचे तो वहां भी जाम लगा था। अस्पताल पहुंचने में देरी होती देख उनकी घबराहट बढ़ती जा रही थी। इस पर उन्होंने जेएन मेडिकल कॉलेज की बजाय वरुण ट्रॉमा सेंटर जाने का निर्णय लिया। वहां पहुंचे तो बच्ची को जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाने का सुझाव दिया गया। यहां से जेएन मेडिकल कॉलेज की ओर निकले तो क्वार्सी चौराहे पर जाम में फंस गए। किसी तरह यहां से निकले और जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। लेकिन तब तक यशवी दुनिया को अलविदा कह चुकी थी।

बृजेश वार्ष्णेय का कहना है कि जाम ने उनकी बिटिया की जान ले ली। सासनीगेट से जेएन मेडिकल कॉलेज तक पहुंचाने में ढाई घंटे से अधिक का समय लग गया। समय से पहुंच जाता तो उसकी जान बच जाती। जेएन मेडिकल के चिकित्सकों ने बिटिया को देखकर कहा कि अब कुछ नहीं हो सकता। लेट हो गया है। अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल युवा इकाई के महानगर अध्यक्ष दीपक वार्ष्णेय ने कहा कि जाम से शहरवासी तंग आ चुके हैं। अब इससे निजात पाने के लिए आंदोलन करना पड़ेगा। पता नहीं इस जाम की वजह से यशवी जैसे कितने बच्चे एवं मरीज जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed