{"_id":"5e011e448ebc3e87b75ca4ba","slug":"road-accident-aligarh-news-ali222219077","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत
विज्ञापन
सोमवार को दोपहर करीब दो बजे जवां थाना क्षेत्र में ग्राम गोधा से 500 मीटर दूर कैंटर ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों गोधा से खाद की बोरियां खरीदकर अपने गांव लौट रहे थे। पिता की मौत की खबर पाते ही बच्चे गश खाकर धड़ाम से गिर पड़े।
जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र सिंह (57 वर्ष) पुत्र भगवान सिंह निवासी पड़की, व सूरजपाल (50 वर्ष) पुत्र छिद्दू सिंह निवासी सिखरना बाइक से गोधा में खाद लेने गए थे। वहां से खाद की बोरियां लेकर लौट रहे थे। तभी गोधा से 500 मीटर दूर गैस गोदाम के पास अतरौली रोड पर पीछे से कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर एसओ जवां नरेश कुमार व चौकी इंचार्ज गोधा सतेंद्र कुमार पहुंच गए। जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए सूरजपाल की शिनाख्त हुई। मौत की खबर मिलते ही दोनों के परिवार वाले रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। एसओ नरेश कुमार कैंटर समेत चालक को पकड़ लिया गया है। मृतक सुरेंद्र सिंह के दो बेटे और एक बेटी है। हादसे से दोनों के गांव मातम छाया हुआ है।