{"_id":"69ec4184f610ceea320f4c4d","slug":"rising-heat-in-aligarh-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Weather: 43.4 डिग्री पर तपा अलीगढ़, नौ साल बाद सबसे गर्म रहा, आज-कल लू का अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Weather: 43.4 डिग्री पर तपा अलीगढ़, नौ साल बाद सबसे गर्म रहा, आज-कल लू का अलर्ट जारी
Sat, 25 Apr 2026 09:52 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 25 Apr 2026 09:52 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सात शहरों में 24 अप्रैल को तापमान 43 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। इनमें प्रयागराज 45.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। वाराणसी 44.3, बांदा और हमीरपुर 44.2, सुल्तानपुर 43.8, अलीगढ़ 43.4 और फुरसतगंज 43.1 डिग्री तापमान पर रहे।
विज्ञापन
रामघाट रोड पर तेज धूप से बच्चे को बचाने के लिए टॉवल लपेटकर ले जाते बाइक सवार पिता
- फोटो : संवाद
विस्तार
अप्रैल माह में ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखा दिए हैं। 24 अप्रैल को जिले का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे अलीगढ़ नौ साल बाद अप्रैल में सबसे गर्म दिनों में शामिल हो गया। मौसम विभाग ने 24 अप्रैल की तरह अगले दो दिन के लिए लू का अलर्ट जारी कर दिया।
विज्ञापन
आंकड़े बताते हैं कि अप्रैल में इतनी गर्मी 2017 के बाद पड़ी है। तब अलीगढ़ का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री तक गया। अब ये नया रिकॉर्ड बना सकता है क्योंकि मौसम विभाग ने 25 अप्रैल का तापमान 44 डिग्री से अधिक रहने का पूर्वानुमान जताया है। 26 अप्रैल तक लू चलने की आशंका है। अगर ऐसा होता है तो 16 साल बाद अप्रैल में अलीगढ़ के लोग सबसे भीषण गर्मी का सामना करेंगे।
विज्ञापन
चार बार अलीगढ़ ने झेली ऐसी गर्मी
1981 से लेकर अब तक अप्रैल माह में अलीगढ़ चौथी बार सबसे ज्यादा गर्म रहा। 1981 से 2010 के बीच अधिकतम तापमान औसतन 37 डिग्री रहा, लेकिन 2010 में पहली बार अलीगढ़ ने सबसे ज्यादा गर्मी का सामना किया। तब 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 44.8 यानी 45 डिग्री रहा। अप्रैल माह में अलीगढ़ का यह सर्वकालिक उच्च तापमान है। दूसरी बार अप्रैल में सबसे ज्यादा 43.6 तापमान 2017 और तीसरी बार 2021 में 43 डिग्री रहा। इस बार गर्मी ने ऐसा पीक पकड़ा है कि अप्रैल में ही मई-जून जैसी गर्मी ने एंट्री ली है। तापमान सीधे 2017 के बराबर पहुंच गया।
विज्ञापन
यूपी के सबसे गर्म शहरों में अलीगढ़
उत्तर प्रदेश के सात शहरों में 24 अप्रैल को तापमान 43 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। इनमें प्रयागराज 45.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। वाराणसी 44.3, बांदा और हमीरपुर 44.2, सुल्तानपुर 43.8, अलीगढ़ 43.4 और फुरसतगंज 43.1 डिग्री तापमान पर रहे।
