फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rinse youth on the way, stabbed at protest

राह चलते युवक पर किया कुल्ला, विरोध पर घोंपा चाकू

Sat, 08 May 2021 12:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Rinse youth on the way, stabbed at protest
देहलीगेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला महताब में बृहस्पतिवार देर रात राह चलते युवक पर छत से एक युवक ने कुल्ला कर दिया। विरोध पर आरोपी पक्ष के लोग इकट्ठा हो गए और मारपीट करने लगे। आरोपी ने चाकुओं से हमला कर दिया। घायल की चीख पुकार सुनकर क्षेत्रीय लोग आए तो हमलावर फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि आरोपी पक्ष के तीन लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगला महताब के रहने वाले राहुल अपने दोस्त राहुल पुत्र जवाहरलाल के साथ बृहस्पतिवार देर रात घर लौट रहा था। रास्ते में एक युवक ने छत से राहुल के ऊपर कुल्ला कर दिया। राहुल ने विरोध किया तो कहासुनी हो गई। आरोपी पक्ष के लोग इकट्ठा हो गए और मारपीट शुरू कर दी। आरोपी युवक ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में राहुल व उसका दोस्त दोनों घायल हुए हैं।
विज्ञापन

चीखपुकार सुनकर क्षेत्रीय लोग इकट्ठा होने लगे। लोगों को आता देखकर हमलावर और आरोपी पक्ष के लोग भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित राहुल ने तीन लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर आशीष कुमार ने बताया कि पानी का कुल्ला करने के विरोध में आरोपी ने चाकू से हमला कर दिय है। तहरीर मिल गई है। फरार हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed