फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rinku Singh seen on the ground in Aligarh

Rinku Singh: अलीगढ़ में ग्राउंड पर आए नजर रिंकू सिंह, प्रशिक्षु खिलाड़ियों के मैच में खेली 28 रन की पारी

Mon, 28 Aug 2023 03:20 AM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 28 Aug 2023 03:20 AM IST
सार

आयरलैंड में खेलने के बाद रिंकू सिंह अपने घर आए हुए हैं। ज्यादातर समय अपने घर पर बिता रहे हैं। अपने मित्रों से मुलाकात कर रहे हैं। मिलने वालों से आयरलैंड के अनुभव को साझा कर रहे हैं। उन्होंने भारतीय टीम की जर्सी अपने पिता खानचंद और माता बीना देवी को पहनाई थी, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन
Rinku Singh seen on the ground in Aligarh
ग्राउंड पर रिंकू सिंह और अर्जुन सिंह फकीरा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

आयरलैंड के खिलाफ टी-20 मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह ने रविवार को प्रशिक्षु खिलाड़ियों के मैच में 28 रन की पारी खेली। उनकी पारी से जादौन राइडर्स क्लब टीम ने डीपीएस को 15 रन से हराया। 

विज्ञापन


रविवार को डीपीएस के मैदान पर जादौन राइडर्स क्लब टीम की तरफ से खेलते हुए रिंकू ने 28 रन की पारी खेली। टी-20 मैच में टीम ने 153 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी डीपीएस की टीम 138 रन पर सिमट गई। रिंकू ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट हासिल किए। शाम को महुआ खेड़ा स्थित अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल के विकेट का रिंकू ने अर्जुन सिंह फकीरा के साथ मुआयना किया।
विज्ञापन


आयरलैंड में खेलने के बाद वो अपने घर आए हुए हैं। ज्यादातर समय अपने घर पर बिता रहे हैं। अपने मित्रों से मुलाकात कर रहे हैं। मिलने वालों से आयरलैंड के अनुभव को साझा कर रहे हैं। उन्होंने भारतीय टीम की जर्सी अपने पिता खानचंद और माता बीना देवी को पहनाई थी, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वह सितंबर में शुरू हो रही एशियन गेम्स में खेलने चीन जाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed