फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rinku Singh in Asia Cup 2025 T20 Indian team

Asia Cup 2025 T20: भारतीय टीम का एलान, अलीगढ़ के रिंकू सिंह को मिली जगह, परिजनों ने बांटी मिठाई

Tue, 19 Aug 2025 03:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 19 Aug 2025 03:54 PM IST
सार

बीसीसीआई ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में यह टीम इस टूर्नामेंट में उतरेगी। टीम में अलीगढ़ के रिंकू सिंह को भी रखा  गया है। रिंकू के टीम में चुने जाने से उनके चाहने वालों में अपार खुशी है।

विज्ञापन
Rinku Singh in Asia Cup 2025 T20 Indian team
रिंकू सिंह - फोटो : PTI

विस्तार

पहली बार एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में चुने जाने पर रिंकू सिंह के घर में जश्न का माहौल है। पिता खानचंद का कहना है कि वह दो दिन से बेटे के चयन के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे थे। परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। 

विज्ञापन


रिंकू सिंह 2023-2024 से भारतीय टीम का हिस्सा हैं। पिछले एक सप्ताह से सोशल मीडिया पर उनके चयन को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही थीं। इनसे परिजन फिक्रमंद थे। रिंकू के पिता खानचंद दो दिनों से ईश्वर से प्रार्थना कर रहे थे कि उनके बेटे का चयन टीम में हो जाए। जैसे ही टीम में रिंकू के शामिल होने की खबर आई, घर में खुशी मनाई जाने लगी। पिता और मां बीना देवी ने ईश्वर का धन्यवाद दिया। रिंकू के भाई सोनू सिंह ने बताया कि घर में खुशी का माहौल है। 
विज्ञापन
पांच छक्के ने बदली किस्मत
साल 2023 के आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ यश दयाल के पांच गेंदों पांच छक्के मारकर रिंकू सिंह क्रिकेट के सितारे बन गए। उनकी सगाई उत्तर प्रदेश के मछलीशहर की सपा सांसद प्रिया सरोज से हो चुकी है। 

 

13 करोड़ रुपये में किया था रिटेन 

रिंकू सिंह की संपत्ति करोड़ों में पहुंच गई है। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में केकेआर ने उन्हें 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। रिंकू सिंह को पहली बार 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब ने 10 लाख रुपये में खरीदा था। हालांकि उस टूर्नामेंट में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 80 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था।

ये है भारतीय टीम

  • सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
  • शुभमन गिल (उपकप्तान)
  • अभिषेक शर्मा
  • तिलक वर्मा
  • हार्दिक पांड्या
  • शिवम दुबे
  • अक्षर पटेल
  • जितेश शर्मा
  • जसप्रीत बुमराह
  • वरुण चक्रवर्ती
  • अर्शदीप सिंह
  • कुलदीप यादव
  • संजू सैमसन
  • हर्षित राणा
  • रिंकू सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed