फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   revolver stolen from the car of the agency director

गैस एजेंसी संचालक की कार से रिवाल्वर चोरी

Wed, 16 Mar 2016 02:15 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Wed, 16 Mar 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
revolver stolen from the car of the agency director
एजेंसी संचालक - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
महानगर में सक्रिय चोरों ने मंगलवार दुपहर गांधीपार्क के बाहर आगरा रोड से एक गैस एजेंसी संचालक की कार से रिवाल्वर चोरी कर ली। चोरों ने पहले कार सवार व्यापारी को बोनट से तेल टपकने का इशारा किया और जैसे ही व्यापारी ने गाड़ी से उतरकर बोनट खोलकर देखा तो पीछे से बैग रिवाल्वर सहित चोरी चला गया। बाद में खिरनी गेट पर पहुंचकर जब व्यापारी को इस चोरी की भनक लगी तो वह पुलिस के पास पहुंचा। देर शाम तक पुलिस मामले में सीमा विवाद में उलझी थी।
विज्ञापन

सरसैयद नगर निवासी अख्तर सलमान की एटा में गैस एजेंसी है। वह दुपहर करीब साढ़े तीन बजे अपनी कार से सहयोगी नफीस के साथ आगरा किसी काम से जा रहे थे। कार खुद सलमान चला रहे थे। जैसे ही वह आगरा रोड पर गांधीपार्क के सामने पहुंचे, तभी दो युवकों ने उनके बोनट से तेल टपकने का इशारा किया। इस पर सलमान ने गाड़ी रोकी और बाहर आकर बोनट खोलने लगे। तभी पीछे से उनकी कार से रिवाल्वर, लाइसेंस, कुछ कागजों व कुछ रुपयों सहित बैग चोरी हो गया। इसके बाद सलमान गाड़ी लेकर खिरनी गेट तक पहुंचे। तभी उनकी कार के पहिये में पंचर हो गया। वहां पंचर जुड़वाने के दौरान सलमान को बैग चोरी की      भनक लगी तो उन्होंने सासनी गेट पुलिस बुला ली।
विज्ञापन

पूरा वाकया पुलिस को बताया तो सलमान को पुलिस गांधीपार्क ले आई। वहां गांधीपार्क पुलिस भी आ गई और देर तक दोनों पुलिसों में सीमा विवाद बना रहा। देर शाम सलमान को गांधीपार्क थाने ले जाया गया। जहां जांच जारी थी। एसओ के अनुसार जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed