फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Retired inspector son commits suicide in guest house room

नहीं उठा बेटे का फोन: गेस्ट हाउस के कमरे का दरवाजा तोड़ा, अंदर का नजारा देखकर उड़ गए होश

Sat, 11 Nov 2023 10:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 11 Nov 2023 10:37 PM IST
सार

सेवानिवृत्त दरोगा महीपाल यादव का 22 वर्षीय पुत्र विकास यादव अलीगढ़ के कैनरा बैंक शाखा में संविदा पर तैनात था। बहनोई सोहिल पुलिस भी विभाग में सिपाही है। वर्तमान में उनकी तैनाती अलीगढ़ पुलिस लाइन में है। पुलिस के अनुसार विकास ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Retired inspector son commits suicide in guest house room
गेस्ट हाउस में एक युवक ने की आत्महत्या के बाद जॉच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के थाना क्वार्सी चौराहा स्थित गेस्ट हाउस में 10 नवंबर देर रात सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। कैनरा बैंक में संविदा कर्मी था। युवक की आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजन चुप्पी साधे हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


एटा के माहरेरा क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी सेवानिवृत्त दरोगा महीपाल यादव का 22 वर्षीय पुत्र विकास यादव अलीगढ़ के कैनरा बैंक शाखा में संविदा पर तैनात था। बहनोई सोहिल पुलिस भी विभाग में सिपाही है। वर्तमान में उनकी तैनाती अलीगढ़ पुलिस लाइन में है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को विकास ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


रात में परिजनों ने विकास को फोन किया, लेकिन रिसीव नहीं हो सका। देर रात तक फोन न उठने पर परिजनों को संदेह हुआ। परिजन अलीगढ़ पहुंचे तो गेस्ट हाउस के अंदर से कमरे का दरवाजा बंद था। परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो विकास का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर आ गई। परिजन आत्महत्या के पीछे के कारणों को लेकर पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं। क्वार्सी के प्रभारी निरीक्षक के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पूरे प्रकरण में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed