{"_id":"64b4475a8b62641666054c17","slug":"retired-inspector-dies-due-to-container-collision-aligarh-news-c-107-1-khr1001-105-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कैंटर ने बाइक में मारी टक्कर, सेवानिवृत्त दरोगा की मौत, होमगार्ड घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कैंटर ने बाइक में मारी टक्कर, सेवानिवृत्त दरोगा की मौत, होमगार्ड घायल
Mon, 17 Jul 2023 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:09 AM IST
सार
थाना चंडौस के गांव थानपुर निवासी 6़0 वर्षीय सेवानिवृत्त दरोगा हरेंद्र सिंह रविवार को आगरा से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। साथ में होमगार्ड धर्मपाल पुत्र गिरी प्रसाद निवासी गांव डिकसारी थाना गोंडा भी मौजूद थे। पटपर नगला के पास इगलास की ओर से आ रहे कंटेनर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे हरेंद्र सिंह और धर्मपाल सड़क पर दूर जा गिरे।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : SELF
विस्तार
रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे गोंडा रोड पर पटपर नगला के पास तेज रफ्तार कैंटर ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सेवानिवृत्त दरोगा की मौत हो गई, जबकि होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
थाना चंडौस के गांव थानपुर निवासी 6़0 वर्षीय सेवानिवृत्त दरोगा हरेंद्र सिंह रविवार को आगरा से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। साथ में होमगार्ड धर्मपाल पुत्र गिरी प्रसाद निवासी गांव डिकसारी थाना गोंडा भी मौजूद थे। पटपर नगला के पास इगलास की ओर से आ रहे कंटेनर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे हरेंद्र सिंह और धर्मपाल सड़क पर दूर जा गिरे।
विज्ञापन
होमगार्ड डिगसारी से खैर आ रहा था। मौके पर एकत्र लोगों ने घेरकर कंटेनर चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। खबर पाकर हरेंद्र सिंह के परिवार वाले रोते-बिलखते हुए खैर सीएचसी पहुंच गए। वह मार्च माह में फिरोजाबाद से सेवानिवृत हुए थे। तीन भाई, चार बहनों में सबसे बड़े थे। उनका बड़ा बेटा आगरा में सिपाही है। छोटा बेटा निजी कॉलेज में शिक्षक है। पत्नी मीना का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन