फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Respect Supreme verdict on Ayodhya: Shivpal

अयोध्या पर सुप्रीम फैसले का सम्मान करें : शिवपाल 

Sun, 17 Nov 2019 02:11 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 17 Nov 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
Respect Supreme verdict on Ayodhya: Shivpal
अयोध्या पर सुप्रीम फैसले का सम्मान करें : शिवपाल  - फोटो : Dig Vishal
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने वरुणालय गेस्ट हाउस में कहा कि अयोध्या प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ चुका है अब इस बारे में कुछ और कहने की सुनने की जरूरत नहीं है। सभी को इसको मानना चाहिए। बाबरी मस्जिद के कुछ पक्षकारों को रिव्यू डालने की सलाह दिए जाने पर उन्होंने उक्त जवाब दिया।
विज्ञापन



सपा से गठबंधन करना उनकी पहली प्राथमिकता है, इसके लिए वह तैयार हैं। वर्ष 2022 में पार्टी अपने स्तर पर तैयार संगठन के दम पर चुनाव लड़ेगी और आगामी सरकार में शामिल होगी। इसके लिए बूथ कमेटी स्तर पर संगठन को तैयार किया जा रहा है। जनवरी में बूथ स्तरीय सम्मेलन किया जाएगा। 
विज्ञापन


अपर आयुक्त आईएएस अधिकारी शमीम अहमद खां की बेटी के निकाह में शामिल होने आए शिवपाल सिंह ने वरुणालय में कुछ देर ठहरने के दौरान मीडिया से बातचीत की थी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार कानून व्यवस्था संभालने में असफल साबित हुई है। अमेठी प्रकरण और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बदसलूकी की घटनाओं पर उन्होंने कहा कि इस सरकार में अफसरशाही हाबी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंत्रियों द्वारा अफसरों की क्लास लगाए जाने को उन्होंने उचित ठहराया और कहा कि अगर मंत्री क्लास नहीं लगाएंगे तो कौन लगाएगा..? इस मौके पर पूर्व विधायक जमीरउल्लाह, प्रसप के महासचिव सुभाष लोधी, मंडल अध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह, प्रदेश जिलाध्यक्ष एमपी सिंह धनगर, बाबा फरीद आजाद आदि मौजूद रहे।  

मैं किसी पार्टी में नहीं : जमीरउल्लाह
शिवपाल सिंह यादव के बेहद करीबी पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह की प्रेसवार्ता में मौजूदगी कई सवाल उठा गई। इस पर पूर्व विधायक ने सफाई दी कि वह किसी पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं। केवल पुराने संबंधों के लिहाज से यहां उनके स्वागत में आए और व्यवस्थाएं देखीं। वह इस वक्त किसी पार्टी में नहीं हैं। गौर हो कि अखिलेश यादव द्वारा शिवपाल को पार्टी से अलग करने के दौरान जमीरउल्लाह शिवपाल और मुलायम के साथ रहे थे। इसी कारण उनको 2017 में कोल विधानसभा का सपा का टिकट नहीं मिला था, तब वह निर्दलीय चुनाव लड़े। इसके बाद वह बसपा में शामिल हुए और कुछ महीने में ही अलग हो गए। लोकसभा चुनाव 2019 में वह कांग्रेस के प्रत्याशी चौ. बिजेंद्र सिंह के साथ रहे, लेकिन कांग्रेस में शामिल नहीं हुए। अब वह एक बार फिर शिवपाल सिंह के साथ खड़े हुए तो सवाल उठे। जिसका उन्होंने जवाब दिया है।  

कमरा गंदा है तुरंत बदलो
। वरुणालय में व्यवस्थाओं को मुकम्मल करा रहे पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह ने जब बुकिंग के अनुसार कमरा नंबर-दोखुलवाया तो वहां बहुत गंदगी थी। इस पर पूर्व विधायक भड़क गए और दूसरा कमरा आनन-फानन खुलवाया गया। यहां पर शिवपाल सिंह कुछ देर ठहरे और फिर रवाना हो गए। इस पर गेस्ट हाउस का केयरटेकर भी कुछ देर निशाने पर रहा। 


टोल प्लाजा पर हुआ स्वागत
अलीगढ़ आगरा हाईवे पर मडराक टोल प्लाजा पर प्रशप के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिवपाल सिंह यादव का जोरदार स्वागत किया। शिवपाल सिंह जिंदाबाद, शिवपाल तुम संघर्ष करो.. हम तुम्हारे साथ हैं.. के नारे गूंजे। इस पर पूर्व मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। मंडल प्रभारी डॉ. रक्षपाल सिंह, प्रदेश महासचिव एडवोकेट सुभाष लोधी, जिलाध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह धनगर, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जिला महासचिव रामअवतार यादव, महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी के जिला कार्यालय क्यामपुर मोड़ पर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला कुछ देर तक ठहरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed