फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   reservation will be Provided to the divyang in amu

एएमयू में दिव्यांगजनों को दिलाएंगे आरक्षणः गहलोत

Fri, 13 Sep 2019 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
reservation will be Provided to the divyang in amu
दिव्यांग छात्र को स्मार्ट फोन देते केन्द्रीय मंत्री डा. थावरचन्द्र गहलोत, सांसद सतीश गौतम व अन्य? - फोटो : CITY OFFICE
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. थावर चंद गहलोत नेे कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में दिव्यांगजनों को आरक्षण का लाभ दिलाएंगे।
विज्ञापन

एक कार्यक्रम के सिलसिले में अलीगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ. गहलोत ने पत्रकारों ने पूछा कि एएमयू में एससी, एसटी एवं पिछड़े वर्ग तथा दिव्यांगों को उनका अधिकार नहीं मिल रहा है।
इसके जवाब में डॉ. थावर चंद गहलोत ने कहा कि एएमयू केंद्रीय विश्वविद्यालय था और आज भी है। यूपीए सरकार ने इसे मुस्लिम विश्वविद्यालय बना दिया और उनको विशेषाधिकार दे दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 50 प्रतिशत आरक्षण अल्पसंख्यकों को दे दिया और बाकी आरक्षण समाप्त कर दिया। वर्तमान समय में यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। उसके निराकरण के बाद कुछ हो पाएगा। जहां तक दिव्यांगजनों के आरक्षण का सवाल है, उसकी पूर्ति हम कराएंगे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन भी मानव संसाधन के अभिन्न अंग हैं। देश के विकास के लिए सभी का सर्वांगीण विकास आवश्यक है। सांसद सतीश कुमार गौतम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

एएमयू में संविधान के अनुसार दिव्यांगजनों को नौकरी में 4 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिल रहा है। वहीं दाखिले में 5 प्रतिशत का लाभ मिल रहा है। रिक्त पदों के लिए रोस्टर के अनुसार विज्ञप्ति जारी की जाती है। चयन समिति द्वारा पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. शाफे किदवई, एमआईसी, जनसंपर्क कार्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed