फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Leeches now suck many dangerous diseases

एक तरीका ऐसा भी : जोंकें अब चूसेंगी कई खतरनाक बीमारियां, इनकी आबादी बढ़ाने के लिए बनाया गया तालाब

Mon, 19 Dec 2022 05:20 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो इकराम वारिस
इकराम वारिस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 19 Dec 2022 05:20 PM IST
सार

जोंक से एएमयू के तिब्बिया कॉलेज में इलाज होता है। जोंक कई खतरनाक बीमारियों को चूस रही हैं और मरीज को स्वस्थ कर रही हैं। अब तिब्बिया कॉलेज में इनकी पैदावार भी की जाएगी।

विज्ञापन
Leeches now suck many dangerous diseases
जोंक से ऐसे होता है उपचार - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के हकीम अजमल खान तिब्बिया कॉलेज में जोंक थेरेपी से इलाज के साथ जोंक की पैदावार भी होगी। अधिक पैदावार होने पर उसे जोंक थेरेपी करने वाले अन्य चिकित्सकों को बेचा जाएगा। तिब्बिया कॉलेज इस पुरातन उपचार के तरीके को बढ़ावा दे रहा है। इसके लिए तिब्बिया कॉलेज में 15 गुणा 15 फुट के आकार का तालाब बनाया गया है, जिसमेें 150 जोंकें डाली गई हैं।

विज्ञापन


जोंक थेरेपी से शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस थेरेपी को 30-40 मिनट तक लिया जाता है। जोंक की लार गैंगरीन सहित अन्य बीमारियों के लिए फायदेमंद है। इसकी लार में एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करने में मददगार होता है। इसके अलावा जोंक शरीर के हानिकारक कीटाणुओं को चूसकर खत्म कर देती है। एक जोंक की औसत उम्र 4 से 5 साल होती है। एक जोंक 40-50 अंडे देती है। इनके प्रजनन का मुफीद समय मार्च और मई होता है।
विज्ञापन


जोंक थेरेपी के फायदे

  • जोंक थेरेपी से गंजेपन की परेशानी दूर की जा सकती है। इससे सिर का रक्तसंचार बेहतर होता है।
  • जोंक थेरेपी से रक्त संचार बेहतर होने से बाल झड़ने की समस्या से राहत पाई जा सकती है।
  • नसों में जमे खून के थक्के को खत्म कर सकते हैं।
  • जोंक थेरेपी से दाद और एग्जिमा जैसे त्वचा रोग में सहायक होते है।


जोंक थेरेपी से नुकसान

  • जोंक थेरेपी लेने से रक्तस्राव की संभावना
  • शरीर में खून की कमी हो सकती है
  • एलर्जिक होने की संभावना
  • अधिक दर्द हो सकता है
  • खुलजी शुरू हो सकती है
  • बैक्टीरियल संक्रमण होना
  • फफोले जैसा महसूस होना


जोंक की पैदावार के लिए तालाब बनाया गया है। ज्यादा पैदावार होने पर जोंक को बेचा जाएगा। एक और तालाब बनाया जाएगा। जोंक थेरेपी से इलाज शुरू हो चुका है। इसके नतीजे सुखद आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. मोहम्मद शोएब, जोंक बैंक इंचार्ज, तिब्बिया कॉलेज, एएमयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed