फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Report filed in shooting of elderly person in Hastapur

Aligarh: बुजुर्ग पर चलाई गोली, दो महिलाओं सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 07 Feb 2025 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 07 Feb 2025 01:09 AM IST
सार

5 फरवरी को 2:30 बजे बबलू पुत्र बुद्धसैन सहित दो अन्य व्यक्ति बाइक से आए और तीनों ने एकराय होकर तमंचा से पति पर गोली चला दी। कहा कि फैसला नहीं किया तो उल्टे पुलिस से जेल भिजवा देंगे।

विज्ञापन
Report filed in shooting of elderly person in Hastapur
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हस्तपुर में बुजुर्ग को गोली मारने के मामले में पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर दो महिलाओं सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं इस मामले में आरोपी प्रधानपति बबलू का कहना कि एक मुकदमा वापस कराने का दबाव बनाने के लिए यह पूरा मामला रचा गया है।

विज्ञापन


चंदवती देवी पत्नी चंद्रपाल का आरोप है कि वर्ष 2022 में दर्ज कराए गए एक मुकदमे में फैसला करने का दबाव बनाने के लिए 03 फरवरी को बच्चू सिंह पुत्र बदलू सिंह अपने साथ राजकुमारी पुत्री वीरेंद्र, देवकी पत्नी रिंकू को साथ लेकर आया था। सभी ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


5 फरवरी को 2:30 बजे बबलू पुत्र बुद्धसैन सहित दो अन्य व्यक्ति बाइक से आए और तीनों ने एकराय होकर तमंचा से पति पर गोली चला दी। कहा कि फैसला नहीं किया तो उल्टे पुलिस से जेल भिजवा देंगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आरोपी प्रधान पति बबलू का कहना है कि वह कथित घटना के समय अलीगढ़ कलेक्ट्रेट में थे और अपने आयकर अधिवक्ता से बात कर रहे थे। जिसकी सीसीटीवी फुटेज चेक की जा सकती है। उनके भट्ठे के मुनीम द्वारा इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें गवाही चल रही है उसी मामले में फैसला करने के लिए दबाव बनाने के लिए उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed