{"_id":"66a19e61d8b83a65de013009","slug":"report-filed-for-raping-a-teenager-and-making-a-video-aligarh-news-c-301-1-sali1012-100921-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: किशोरी से दुष्कर्म, वीडियो बनाने और जान से मारने की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: किशोरी से दुष्कर्म, वीडियो बनाने और जान से मारने की रिपोर्ट दर्ज
Thu, 25 Jul 2024 06:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 25 Jul 2024 06:07 AM IST
सार
किशोरी एक व्यक्ति के घर दूध लेकर आ रही थी, तभी एक महिला ने उसे बोरा उठवाने के बहाने अपने घर में बुला लिया और दरवाजे पर अंदर से ताला लगा दिया। वहां से पहले से आरोपी बैठा हुआ था। महिला संग आरोपी ने दुष्कर्म किया। महिला ने इसकी वीडियो बनाई।
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट थाना गोंडा में दर्ज की गई है।
विज्ञापन
घटना करीब डेढ़ माह पुरानी है। आरोप है कि किशोरी एक व्यक्ति के घर दूध लेकर आ रही थी, तभी एक महिला ने उसे बोरा उठवाने के बहाने अपने घर में बुला लिया और दरवाजे पर अंदर से ताला लगा दिया। वहां से पहले से आरोपी कालू उर्फ पकंज बैठा हुआ था। आरोप है कि महिला संग आरोपी ने दुष्कर्म किया। महिला ने इसकी वीडियो बनाई।
विज्ञापन
किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। गत 18 जुलाई को किशोरी की तबीयत बिगड़ी तो चिकित्सकों ने उसके गर्भवती होने की बात कही। थाने पर किशोरी के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म, महिला के खिलाफ उसका साथ देने और वीडियो बना, दो अन्य पर धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन