{"_id":"6a3cdd65b923a3d7e702c7d7","slug":"replacing-old-smart-meters-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Smart Meter: शहर में बदले जा रहे पुराने स्मार्ट मीटर, पोस्टपेड प्रणाली पर आधारित होंगे, आएगा बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Smart Meter: शहर में बदले जा रहे पुराने स्मार्ट मीटर, पोस्टपेड प्रणाली पर आधारित होंगे, आएगा बिल
Thu, 25 Jun 2026 01:19 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:19 PM IST
सार
पुराने स्मार्ट मीटर बदले जा रहे हैं। नए मीटर पोस्टपेड ही होंगे। उनका बिल आएगा।बिल जारी होने के बाद भुगतान के लिए 15 दिन का समय मिलेगा। इसके बाद नियमानुसार सात दिन की अतिरिक्त अवधि दी जाएगी।
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ शहर में लगे पुराने स्मार्ट मीटरों को नए स्मार्ट मीटरों से बदलने का अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 40 हजार में से 21 हजार उपभोक्ताओं के मीटर बदले जा चुके हैं। अधीक्षण अभियंता शहरी अंशुमान यादव ने बताया कि नए स्मार्ट मीटर पोस्टपेड प्रणाली पर आधारित होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से बिजली का बिल प्राप्त होगा। बिल जारी होने के बाद भुगतान के लिए 15 दिन का समय मिलेगा। इसके बाद नियमानुसार सात दिन की अतिरिक्त अवधि दी जाएगी। निर्धारित समय में भुगतान न होने पर विद्युत आपूर्ति विच्छेदित की जा सकती है। सासनीगेट, लाल डिग्गी, क्वार्सी और एलमपुर स्थित हेल्प डेस्क पर उपभोक्ता अपनी शिकायतों और समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन