{"_id":"60ca500c8ebc3e33270f4dcf","slug":"repair-work-started-at-bypass-interchange-on-agra-road-city-office-news-ali265709543","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा रोड पर बाईपास इंटरचेंज पर मरम्मत का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा रोड पर बाईपास इंटरचेंज पर मरम्मत का काम शुरू
विज्ञापन
लंबे अरसे बाद आगरा रोड पर बाईपास इंटरचेंज पर बने गढ्ढे और जलभराव से बनी खाई की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। यहां पर जेसीबी मशीन लाकर इंटरचेंज पर चढ़ने और उतरने वाले रास्ते पर फिलिंग की जा रही है। साथ ही आगरा रोड के हिस्से को भी दुरुस्त किया जा रहा है। यहां पर जलभराव की समस्या थी। इस समस्या के समाधान के लिए आगरा रोड फोरलेन पर नाले की सिल्ट निकालने का काम शुरू किया जा रहा है। जिससे यहां पानी के बहाव में अवरोध पैदा न हो।
आगरा रोड पर यह समस्या पिछले 2 वर्ष से बनी हुई थी। कुछ दिनों पहले इस संबंध में अमर उजाला द्वारा खबर प्रकाशित की। साथ ही इस समस्या के संबंध में महेश्वरी क्रिएटिव क्लब ने भी प्रशासन और उत्तर प्रदेश शासन को पत्र लिखकर अवगत कराया था।
क्लब के प्रमुख संजय माहेश्वरी कहते हैं आगरा की ओर से अलीगढ़ में प्रवेश के लिए यह प्रमुख बिंदु है। इसी तरीके से अलीगढ़ से आगरा और कानपुर की ओर बाईपास के माध्यम से जाने वालों के लिए यह प्रमुख बिंदु है और यहीं पर सबसे गंभीर समस्या बनी हुई थी।
विज्ञापन
यह थी हालत
यहां स्थिति कितनी गंभीर थी, इस बात का अंदाजा यूं लगाया जा सकता है के आसपास के रहने वाले बच्चों ने यहां पर वाहन चालकों को सुरक्षित निकालने और रास्ता बताने के एवज में 5 रुपये लेकर अपना रोजगार शुरू कर दिया था। यहां पर टैंकर, ट्रक और बड़े वाहन खाई में फंस जाते थे, जिसे निकालने के लिए एक निजी क्रेन भी खड़ी कर दी गई थी।
बाईपास के गड्ढे में डब्ल्यूएमएम मैटेरियल को भरवाया जा रहा है। इससे वहां वाहन नहीं फंसेंगे। इसके साथ ही यहां पर नगला मंदिर गांव का पानी आना बंद हो गया तो जल्द ही सर्विस रोड को पक्का भी कर दिया जाएगा। - सचिन सिसौदिया, एनएच-91 रूट इंचार्ज