फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Relief is not getting even from Tatkal tickets, space is not available in trains

तत्काल टिकट से भी नहीं मिल रही राहत, ट्रेनों में नहीं मिल रही जगह

Thu, 20 Oct 2022 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Relief is not getting even from Tatkal tickets, space is not available in trains
दीपावली एवं छठ पूजा को लेकर अपने घरों को जाने वाले नौकरीपेशा लोगों को ट्रेनों में सीट नहीं मिल पा रही है। यहां तक तत्काल रिजर्वेशन से भी राहत नहीं मिल रही है। ट्रेनों में सीटों को लेकर मारामारी के हालात बने हुए हैं। आलम यह है कि घर जाने वाले यात्री कंफर्म टिकट पाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं, फिर भी उन्हें टिकट नहीं मिल पा रही है। अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग 400 के पार तक जा पहुंची है।
विज्ञापन

खासकर दिल्ली-कानपुर रूट पर अलीगढ़ से होकर बिहार, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर की ओर जाने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में नो रूम (गाड़ी में बिल्कुल भी जगह नहीं) के हालात हैं। दीपावली और छठ के त्योहार पर घर जाने वालों को रिजर्वेशन कराते समय लंबी वेटिंग सूची देखने को मिल रही है। किसी भी ट्रेन में वेटिंग 300 से कम नहीं है।
विज्ञापन

पूर्वा एक्सप्रेस, गरीब रथ, वैशाली एक्सप्रेस, लिच्छवी, नार्थ ईस्ट, आम्रपाली, महानंदा एक्सप्रेस, सीमांचल, मगध, महाबोधि एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में सबसे अधिक सीटों की मांग है। ट्रेनों में कंफर्म टिकट न मिलने से यात्रियों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक रेलवे की ओर से त्योहारों को लेकर दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर अभी तक केवल एक ही स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है और उन्हें घर जाने के लिए दूसरे वाहनों पर निर्भर होना पड़ रहा है। ट्रेनों में यात्रा के लिए कंफर्म टिकट न मिलने से यात्रियों की निगाहें अब तत्काल टिकट पर लगी हैं, लेकिन इसमें भी मारामारी के हालात हैं। तत्काल के लिए ट्रेन में 24 घंटे पहले बुकिंग शुरू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed