{"_id":"58af50fe4f1c1b1b4bb236e2","slug":"recommended-the-suspension-of-two-adikarioen-leave-without-informing-headquarters","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बताए मुख्यालय छोड़ने पर दो अधिकारियोें के निलंबन की संस्तुति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बताए मुख्यालय छोड़ने पर दो अधिकारियोें के निलंबन की संस्तुति
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Fri, 24 Feb 2017 02:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त सुभाषचंद शर्मा ने कमिश्नरी सभागार में मंडल के चारों जिलों के जिलाधिकारियों, एसएसपी, सीडीओ व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकारी कामकाजों के रूटीन क्रियाकलापों की जानकारी की और आवश्यक निर्देश दिए। कमिश्नर ने सख्त चेतावनी दी है कि कोई भी अधिकारी बिना बताए मुख्यालय न छोड़े। बिना सूचित किए मुख्यालय छोड़ने पर उन्होंने अपर आयुक्त वित्त व संयुक्त निदेशक उद्योग अलीगढ़ के निलंबनके लिए शासन को लिखा है। कमिश्नर ने अधिकारियों कोे निर्देश दिए कि यदि किसी अधिकारी को किसी कार्य से बाहर जाना है तोे वह उनके कार्यालय से कार्य बताकर अनुमति ले और यह भी अवगत कराए कि उसकी गैर मौजूदगी में कौन काम देखेगा।
बैठक में मंडलायुक्तने कहा कि अभी तक पूरी सरकारी मशीनरी निर्वाचन के मतदान से जुडे़ कार्यों में जुटी हुई थी। 11 फ रवरी के बाद मंडल की सरकारी मशीनरी विश्राम के मूड में आ गई है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में बैठ कर में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक आम लोगों की समस्याओं तथा रूटीन के दैनिक कार्यों के निष्पादन में रुचि लें।
बैठक में मंडलायुक्त ने इसके साथ-साथ राशन कार्ड डाटा फ ीडिंग, पशुपालन विभाग तथा सेतु निगम द्वारा जनपद कासगंज में बरबारा, सहसवान मार्ग पर गंगा नदी के पुल के निर्माण के विषय में जानकारी ली। बैठक में डीएम, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज तथा एटा के जिलाधिकारी, चारों जिलों के सीडीओ सीडीओ, अपर आयुक्त फैसल आफताब, वीके सिंह, राजाराम, एडीएम प्रशासन आरएन शर्मा, एडीएम वित्त बच्चू सिंह, मुख्य अभियंता विद्युत बीएस गंगवार आदि थे।