फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Recommendation to end recognition of Shri Kripa Shankar Vidyalaya

श्री कृपा शंकर विद्यालय की मान्यता खत्म करने संस्तुति

Wed, 01 Jun 2022 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Recommendation to end recognition of Shri Kripa Shankar Vidyalaya
श्री कृपा शंकर स्मृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ बहादुर, छर्रा की मान्यता खत्म करने संस्तुति की गई है। छात्र दीपक कुमार को लेकर बार-बार सूचनाएं मांगने के बाद भी विद्यालय प्रशासन जवाब नहीं दे रहा है। इस बाबत डीआईओएस ने क्षेत्रीय सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद मेरठ को मान्यता समाप्त करने के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली जेवर, गौतमबुद्ध नगर से 26 अप्रैल 2021 को डीआईओएस कार्यालय को एक पत्र आया है। इस पत्र के जरिये उप निरीक्षक रवि कुमार ने दीपक कुमार पुत्र सतीश चंद्र निवासी आंबेडकर कॉलोनी नौरंगाबाद अलीगढ़ के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच करके रिपोर्ट देने के लिए गुजारिश की थी। पत्र में उल्लेख था कि एक शिकायती पत्र प्राप्त मिला है, जिसमें शिकायतकर्ता का आरोप है कि कुलदीप कुमार प्रभाकर पुत्र सतीश ने अपना नाम बदलकर दीपक कुमार पुत्र सतीश रख लिया है। उसने दीपक के नाम से वर्ष 2006 व 07 में श्री कृपा शंकर स्मृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से कक्षा 9 व 10 उत्तीर्ण किया है, जबकि कुलदीप ने वर्ष 2006 में जनता इंटर कॉलेज जेवर से हाईस्कूल उत्तीर्ण किया था। शिकायतकर्ता ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर आईटीबीपी में नौकरी प्राप्त करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विद्यालय प्रशासन को बार-बार वांछित सूचना देने के लिए पत्र लिखा गया है, लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं दिया गया। इसलिए विद्यालय की मान्यता खत्म करने की संस्तुति कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed