फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ready for alliance and merger with SP

अलीगढ़ः सपा से गठबंधन व विलय को तैयार हैं : शिवपाल

Tue, 02 Nov 2021 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Ready for alliance and merger with SP
प्रेसवार्ता में जानकारी देते प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : CITY OFFICE
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा से गठबंधन व विलय को वह तैयार हैं, लेकिन कार्यकर्ताओं का सम्मान उन्हें (अखिलेश यादव) करना होगा। इसके बिना गठबंधन व विलय की गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार को वह सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हालात बदतर हो गए हैं। सौहार्द-सद्भाव को सांप्रदायिकता को पलीता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का नारा दिया था, लेकिन सच तो यह है कि इस नारे के साथ भी धोखा किया गया है। नोटबंदी व जीएसटी से उद्योग चौपट हो गए हैं। खासतौर से अलीगढ़ में ताला का कारोबार बेपटरी हो गया है। ऐसा केवल भाजपा सरकार की गलत नीतियों और गलत फैसले से हुआ है। वैश्विक भुखमरी सूचकांक में भारत पड़ोसी बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान से भी पीछे है।
विज्ञापन

शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ने के लिए उन्होंने सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा निकाली है, जो प्रदेश के आधे जिलों में भ्रमण कर चुकी है। उन्होंने अखिलेश यादव के जिन्ना वाले बयान पर टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि वह अशफाक उल्लाह, वीर अब्दुल हमीद आदि को जानते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी उत्तर प्रदेश में सरकार बनती है तो 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे। हर घर में एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इससे पहले पंडित देवेंद्र शास्त्री व कपिल शास्त्री ने शिवपाल यादव का स्वागत किया। इसके बाद रथ यात्रा का नगला देवी, पनैठी, जलाली मोड़ सिकंदरपुर पहाड़ीपुर, सतरापुर, छर्रा, धनसारी, रक्तरोई, मलसाई में स्वागत किया गया। रथ यात्रा में राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव वीरपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव, प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी आदि शामिल हैं। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह, प्रदेश महासचिव सुभाष लोधी, मंडल प्रभारी डॉ. एमपी सिंह बघेल, जिला अध्यक्ष राम अवतार यादव, महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद, सुनील सविता, प्रमोद कुमार सिंह पुंडीर, सुमित यादव, आमिर चौधरी, प्रमोद यादव, जुगेंद्र सिंह, दिनेश यादव, अखिलेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed