फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Reached Aligarh without being told that she was pregnant

सिपाही की बेवफाई: फेसबुक पर हुई दोस्त, की कोर्ट मैरिज, गर्भवती होने का पता चलते ही बिना बताए हुआ गायब

Fri, 21 Jul 2023 08:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 21 Jul 2023 08:19 PM IST
सार

फेसबुक के जरिये दोस्ती अलीगढ़ के सिपाही से हुई। सिपाही ने सात महीने पहले उससे त्रिपुरा आकर कोर्ट मैरिज की। सिपाही उसे सदर कोतवाली के ओसा स्थित किराये के कमरे में रखने लगा था। दो जुलाई को उसे जब पता चला कि युवती गर्भवती है तो वह बिना बताए अलीगढ़ चला गया।

विज्ञापन
Reached Aligarh without being told that she was pregnant
पुलिस प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अलीगढ़ निवासी सिपाही दीपक कुमार की बेवफाई से आजिज उसकी पत्नी बसंती ने भरण-पोषण के लिए अदालत में मुकदमा दायर किया है। विवाहिता के मुताबिक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा तो लिख लिया, लेकिन कार्रवाई नहीं कर रही है। 

विज्ञापन


नॉर्थ त्रिपुरा के रानीबारी की बसंती कर्मकार पुत्री सूजोई कर्मकार के मुताबिक वर्ष 2020 में फेसबुक के जरिये उसकी दोस्ती अलीगढ़ के नगला कुंजी थाना गोंडा निवासी दीपक कुमार से हुई। दीपक ने सात महीने पहले उससे त्रिपुरा आकर कोर्ट मैरिज की। सिपाही के पद पर रहे दीपक की तैनाती पुलिस लाइन में है।
विज्ञापन


दीपक उसे सदर कोतवाली के ओसा स्थित किराये के कमरे में रखने लगा था। दो जुलाई को उसे जब पता चला कि बसंती गर्भवती है तो वह बिना बताए अलीगढ़ चला गया। दीपक की मां ने उसे पांच लाख लेकर त्रिपुरा वापस जाने की धमकी दी। सदर कोतवाली में आरोपी दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बसंती का कहना है कि एसपी बृजेश कुमार ने उसके रहने के लिए सरकारी आवास व भोजन की व्यवस्था करा दी है, लेकिन पेट में पल रहे बच्चे की देखभाल के लिए सिपाही से पैसा नहीं दिलाया जा रहा। शुक्रवार को उसने भरण-पोषण का वाद दायर किया है। इंस्पेक्टर मंझनपुर संतोष शर्मा का कहना है दीपक को बुलाया गया है। विवेचना के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed