फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rashtriya Sevika Samiti is making girls self-reliant

Aligarh News: राष्ट्र सेविका समिति लड़कियों को बना रही आत्मनिर्भर

Sun, 05 Apr 2026 03:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Rashtriya Sevika Samiti is making girls self-reliant
निशा शर्मा  - फोटो : samvad
राष्ट्र सेविका समिति समाज में महिलाओं की भूमिका पर ध्यान केंद्रित करती है जो सकारात्मक सामाजिक सुधार के सूत्रधार हैं। समिति के तीन आदर्श हैं। इसमें मातृत्व का आदर्श जीजाबाई, कर्तव्य का आदर्श अहिल्याबाई होल्कर और नेतृत्व का आदर्श झांसी की रानी लक्ष्मी बाई को मानती हैं।
विज्ञापन




अपने तीन आदर्शों के तहत महिलाओं में यह तीनों गुण विकसित करने का प्रयास करती हैं। सारसौल बापू धाम निवासी ब्रज प्रांत सह कार्यवाहिका निशा शर्मा ने बताया कि सभी महिलाओं में अपने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता होती है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भांति समिति के शिक्षा वर्ग भी एक महत्वपूर्ण पहलू है। विद्यालय और महाविद्यालय में जब ग्रीष्मकालीन अवकाश रहता है। उस समय में युवतियों को समिति की कार्य विधि से परिचय कराने के लिए प्रतिवर्ष समिति शिक्षा वर्गों का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

राष्ट्र सेविका समिति के वर्गों में महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाना जिसमें उन्हें दंड चलाना, शारीरिक, बौद्धिक क्षमता का विकास आदि पर ध्यान केंद्रित करके उन्हें अपने राष्ट्र, स्वधर्म और स्व संस्कृति की सुरक्षा के लिए तैयार किया जाता है। साथ ही महिलाओं के पारिवारिक तथा राष्ट्रीय उत्तरदायित्व के बारे में उन्हें सजग किया जाता है। विभिन्न स्थानों से आई सेविकाएं शिक्षार्थी रूप में भाग लेती हैं। इनके साथ सह कार्य वाहिका सुलक्षणा शर्मा, सह कार्य वाहिका रूची गोटेवाल, राधा चौहान, आरती वार्ष्णेय प्रशिक्षण में मौजूद रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed