{"_id":"3bed9314-ccd8-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"rape-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वस्त्र शव रेलवे ट्रैक पर फेंका, किसी को नहीं है मरने वाले की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वस्त्र शव रेलवे ट्रैक पर फेंका, किसी को नहीं है मरने वाले की पहचान
ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2013 11:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के मडराक रेलवे स्टेशन के पास महिला की हत्या करने के बाद निर्वस्त्र शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। जीआरपी ने पंचायतनामा भरकर शव शिनाख्त कार्रवाई को सुरक्षित रखवा दिया है।
विज्ञापन
मडराक रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास रविवार रात करीब तीन बजे 35 वर्षीय महिला का निर्वस्त्र शव दिल्ली-कानपुर रेलवे ट्रैक (डाउन लाइन) पर पड़ा था।
शव मिलने की जानकारी स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक से उठाया। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने को आसपास के लोगों से कहा लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हुई।
विज्ञापन
ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि कहीं महिला की हत्या करने के बाद रेलवे ट्रैक पर तो नहीं फेंक दिया है। शव की शिनाख्त होने या फिर पोस्टमार्टम होने पर मौत के कारणों की जानकारी होगी।
विज्ञापन
इस संबंध में इंस्पेक्टर जीआरपी ने बताया कि महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।