फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rape and assault of a woman abortion

गैंगरेप और मारपीट से युवती का गर्भपात

Wed, 08 Jun 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Jun 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Rape and assault of a woman abortion
गैंगरेप
अकराबाद के एक गांव में मायके आई गर्भवती युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। मगर खास बात है कि गैंगरेप व मारपीट से युवती का गर्भपात होने पर भी पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। जिसकी शिकायत मंगलवार को एसएसपी दफ्तर में की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची महिला ने बताया कि उसकी बेटी पिछले दिनों से मायके आई हुई है, जो गर्भवती भी है। पांच जून की शाम खेत में गई तो गांव के ही तीन युवकों ने हथियारों के बल पर उसे खेत में दबोच लिया। तमंचे के बल पर तीनों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। जिससे युवती बेहोश हो गई। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो खेत में उसे अचेत पाया। होश आने पर सारी बात बताई तो आरोपी युवकों के घर जाकर इसका विरोध किया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि थोड़ी ही देर बाद वह तीनों युवक घर में घुस आए और जमकर मारपीट की। जिससे युवती की हालत इतनी गंभीर हो गई कि उसे जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा   दिया गया। जहां युवती की हालत गंभीर होने पर उसका गर्भपात हो गया। इसकी शिकायत जब थाने की गई तो वहां तहरीर तक नहीं ली गई। आरोपियों के खिलाफ  कार्रवाई व मुकदमे की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed