फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ramlila starts in Vijaygarh

Ramlila In Vijaygarh: रामलीला का शुभारंभ 28 सितंबर से, 16 दिनों तक होगा मंचन

Fri, 27 Sep 2024 06:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 27 Sep 2024 06:20 PM IST
सार

विजयगढ़ में रामलीला का 91वां वार्षिक महोत्सव वृंदावन के श्री गिर्राज आदर्श रामलीला संस्थान के तत्वावधान में 28 सितंबर से शुरू होगा। सुबह 10 बजे पंडित राजकुमार शर्मा हवन-पूजन करेंगे। रामलीला का उद्धाटन छर्रा के विधायक ठाकुर रवेन्द्रपाल सिंह करेंगे।

विज्ञापन
Ramlila starts in Vijaygarh
विजयगढ़ का रामलीला मैदान - फोटो : संवाद

विस्तार

विजयगढ़ के रामलीला ग्राउंड में अगले 16 दिनों तक चलने वाली रामलीला हवन और गणेश पूजन के साथ 28 सितंबर को संतो के करकमलों से शुरू होगी।

विज्ञापन


अलीगढ़ शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी रामलीला का मंचन शुरू होने लगा है। विजयगढ़ में रामलीला का आयोजन 28 सितंबर से होगा। रामलीला के संरक्षक वैद्य गोपालशरण गर्ग ने बताया कि रामलीला का 91वां वार्षिक महोत्सव वृंदावन के श्री गिर्राज आदर्श रामलीला संस्थान के तत्वावधान में 28 सितंबर से शुरू होगा। सुबह 10 बजे पंडित राजकुमार शर्मा हवन-पूजन करेंगे। रामलीला का उद्धाटन छर्रा के विधायक ठाकुर रवेन्द्रपाल सिंह करेंगे।
विज्ञापन


प्रधान संयोजक राजेश गर्ग ने बताया कि दीप प्रज्वलन वृंदावन के भागवत भास्कर पंडित श्रीकृष्ण चंद्र शास्त्री ठाकुर जी महाराज और अनंत विभूषित महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधनंद जी गिरी करेंगे। रामलीला के शुभारंभ पर विशिष्ट अतिथि के रूप में हाथरस से आशीष शर्मा, प्रताप सिंह आरो चेतक, अवधेश कुमार शर्मा, रवेन्द्र शर्मा, ठाकुर राहुल सिंह, विजयगढ़ के अनिल तिवारी, यज्ञेश कुमार वार्ष्णेय को आमंत्रित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलीला की तैयारी में पदाधिकारी कई दिनों से जुटे हुए हैं। हर रोज रामलीला में भगवान श्री राम की आरती के लिए अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। रामलीला के मंचन और दर्शकों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था की गई है। रामलीला ग्राउंड रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है, साथ सुंदर साउंड की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed