फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ramlila in Aligarh from 26 September to 14 October

Ramleela: अलीगढ़ में रामलीला 26 सितंबर से 14 अक्तूबर तक, दशहरा मेला में आ सकते हैं सीएम योगी

Sun, 15 Sep 2024 10:42 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 15 Sep 2024 10:42 AM IST
सार

श्री रामलीला गोशाला कमेटी की ओर से पहले रामलीला का मूक मंचन होता था। यह आजादी से पहले की बात है। उस समय माइक, लाइट, साउंड की व्यवस्थाएं नहीं थी। इसलिए कलाकार मूक अभिनय करते थे।

विज्ञापन
Ramlila in Aligarh from 26 September to 14 October
रामलीला मंचन - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ में रामलीला का मंचन इस बार 26 सितंबर से 14 अक्तूबर तक होगा। दशहरा मेला में सीएम योगी आदित्यनाथ को बुलाने की तैयारी हो रही है। पश्चिमी यूपी में प्रसिद्ध अचल सरोवर की सरयू पार लीला को यादगार बनाने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। शहर में रामलीला की शुरुआत आजादी से पहले हुई थी। अचलताल का रामलीला मैदान उस वक्त काफी बड़ा था और यहां का मूक मंचन देखने के लिए हजारों की भीड़ जुटती थी।

विज्ञापन


लीला में रामबरात और सरयूपार लीला में नयनाभिराम झांकियां एवं नामी गिरामी बैंड शामिल होंगे। श्री आदर्श रामलीला मंडल मथुरा की कमेटी लीला का मंचन करेगी। अध्यक्ष विमल अग्रवाल ने बताया कि दशहरे वाले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलाने की तैयारी चल रही है। हालांकि इस दिन मुख्यमंत्री की व्यस्तता काफी रहती है, मगर कमेटी ने तय किया है कि उन्हें आमंत्रित किया जाए।
विज्ञापन


मूक मंचन से शुरू हुई थी रामलीला
विमल अग्रवाल बताते हैं कि वर्ष 1963 उनका जन्म हुआ था। इससे पहले से ही अचलताल पर रामलीला होती थी। श्री रामलीला गोशाला कमेटी की ओर से पहले रामलीला का मूक मंचन होता था। यह आजादी से पहले की बात है। उस समय माइक, लाइट, साउंड की व्यवस्थाएं नहीं थी। इसलिए कलाकार मूक अभिनय करते थे। उसके बाद माइक और साउंड आया। 70 के दशक में स्थिति यह थी कि दर्शकों को संभालना मुश्किल पड़ जाता था, क्योंकि ग्रामीण शहर में लीला देखने आते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 साल से महिला निभा रहीं सीता का पात्र

रामलीला में पिछले 12 वर्षों से महिला कलाकार सीता का किरदार निभा रही हैं। राम वन गमन, सीता हरण आदि का मंचन साउंड, माइक, लाइट से और निखर रहा है।

अचल सरोवर पर होगी सरयू पार की लीला
अचल सरोवर की सरयू पर रामलीला पूरे पश्चिमी यूपी में प्रसिद्ध है। इस सरोवर में ही सरयूपार लीला का मंचन होता है। सरोवर को इसके लिए तैयार किया जाने लगा है। लीला के वक्त इसकी भव्यता देखते ही बनती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed