फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ramleela and Dauji mela in Aligarh

Aligarh News: रामलीला का मंचन 16 सितंबर से 4 अक्टूबर तक, दाऊजी मेला लगेगा 29 अगस्त से

Mon, 25 Aug 2025 12:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 25 Aug 2025 12:42 PM IST
सार

अलीगढ़ के श्री रामलीला भवन, अचलताल पर रामलीला का मंचन परंपरागत तरीके से 16 सितंबर से 4 अक्तूबर तक किया जाएगा। खेरेश्वर मंदिर पर दस दिवसीय मेले का आयोजन 29 अगस्त से होगा।

विज्ञापन
Ramleela and Dauji mela in Aligarh
रामलीला मंचन - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ में रामलीला का मंचन 16 से 4 अक्टूबर तक होगा। खेरेश्वर मंदिर में 10 दिवसीय दाऊजी मेला 29 अगस्त से लगेगा। दोनों आयोजनों के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन


रामलीला का मंचन 16 सितंबर से
श्री रामलीला महोत्सव एवं श्रीरामलीला, गोशाला कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में श्री रामलीला भवन, अचलताल पर रामलीला का मंचन परंपरागत तरीके से 16 सितंबर से 4 अक्तूबर तक किया जाएगा। कमेटी के अध्यक्ष विमल अग्रवाल, सचिव अरविंद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि 19 सितंबर को गणेश पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ होगा। श्री राम बरात का आयोजन टीकाराम मंदिर, सेंटर प्वाइंट से किया जाएगा। 21 सितंबर को अचलताल पर सरयूपार लीला, 24 सितंबर को काली जी की सवारी, 27 सितंबर को हनुमान जी की सवारी, 02 अक्तूबर को दशहरा पर रावण दहन व मेले का आयोजन होगा। 04 अक्तूबर को राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन होगा। 
विज्ञापन


दाऊजी मेला 29 अगस्त से
खेरेश्वर मंदिर में प्रत्येक वर्ष दाऊजी मेले का आयोजन होता है। इस बार दस दिवसीय मेले का आयोजन 29 अगस्त से होगा। मेले में ब्रज की संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। दो सप्ताह तक यह मेला लगता है। इसमें कुश्ती, कबड्डी आदि समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ ही श्रीकृष्ण लीला का आयोजन होता है। श्री सिद्धपीठ खेरेश्वर धाम दाऊजी महाराज सेवा समिति के तत्वावधान में सिद्धपीठ श्री खेरेश्वर धाम मंदिर खैर रोड पर देवछठ मेले का आयोजन 29 अगस्त से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed