फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ramghat road will be CC, will get rid of water logging

रामघाट रोड सीसी होगा, जलभराव से मुक्ति मिलेगी

Sun, 08 Aug 2021 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Ramghat road will be CC, will get rid of water logging
रामघाट रोड निकट पीएसी गड़ढों में भरा पानी । अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
रामघाट रोड पर पीएसी के निकट पेट्रोल पंप के सामने हो रहे जलभराव गहरे गड्ढों से जल्द ही राहत मिल जाएगी। राज्य सड़क निधि से यहां पर 160 मीटर सड़क को सीसी बनाया जाएगा। साथ ही दोनो ओर लगभग 450 मीटर लंबा पक्का नाला बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिससे जलभराव न हो और सड़क ज्यादा दिनों तक दुरुस्त रहे। इस काम के लिए 1.27 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। जिसमें पहली किस्त में 63.81 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि 18 अगस्त तक इसके लिए टेंडर मांगे गए है। टेंडर खुलते ही इसका निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

गौर हो कि मंडलायुक्त गौरव दयाल और नवागत जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी नितिन रमेश गोकर्ण से वार्ता की थी। हाल ही में जब वह अलीगढ़ आए तो उनके समक्ष इस समस्या के तत्काल समाधान की मांग उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी इस रोड को बनवाने की मांग उठाई थी। जिसका असर अब हुआ है। अब ये सड़क सितंबर में तैयार हो जाएगी। गौर हो कि पीडब्ल्यूडी नाला निर्माण नहीं करती है, लेकिन बड़ी जनसमस्या को देखते हुए इसकी मंजूरी मिली है। जिसमें शासन स्तर के अधिकारियों ने जन समस्या को हल करने के लिए इसका निर्माण कराने की मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed