फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ram Barat did not come out of Tikaram temple after 72 years

72 साल बाद टीकाराम मंदिर से बाहर नहीं निकली राम बरात  

Sun, 20 Dec 2020 12:40 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 20 Dec 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Ram Barat did not come out of Tikaram temple after 72 years
गिलहराज मंदिर में सीता-राम के विवाह पर बरात निकालते महंत योगी कौशल नाथ व अन्य श्रद्घालु। - फोटो : Rupesh
श्री टीकाराम मंदिर से निकलने वाली राम बरात 72 साल बाद मंदिर परिसर में ही घूमकर संपन्न हो गई। कोरोना संक्रमण का एहतियात यह था कि बारात सेंटर प्वाइंट चौराहे पर भी नहीं पहुंची। वैदिक आश्रम में बनने वाला जनवासा इस बार सूना रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में ही रम बारात में शामिल होकर भोग प्रसाद का आनंद लिया। सैकड़ों श्रद्धालुओं को इस बात का मलाल रहा कि वह परंपरागत राम बारात में न तो सेवा कर पाए। न ही उसमें शामिल हो पाए। 
विज्ञापन




मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधनकर्ता हरिप्रकाश गुप्ता ने कहा है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए आयोजन सीमित रखा गया। मंदिर के पुजारी राजू पंडित ने बताया कि सीताराम विवाह महोत्सव की तैयारियां सुबह से ही प्रारंभ हो गई थीं। सबसे पहले भगवान का अभिषेक किया गया। इसके बाद पूजन, आरती, भोग जैसे परंपरागत कार्यक्रम दिनभर चले।
विज्ञापन



शाम को साढ़े छह बजे बरात निकाली गई। लेकिन इस बार बरात जनवासे से नहीं, मंदिर परिसर में ही निकली। जबकि 72 सालों से बरात अलीगढ़ शहर में घूमती थी। साढ़े छह बजे से लेकर रात एक बजे तक बरात मंदिर पहुंचती थी। इस बार दो घंटे मंदिर में बरात घूमी। इस दौरान भगवान राम को भोजन, पूजा, आरती विभिन्न घरों में कराया गया। इसके बाद रात को यजमान श्याम पंडितजी ने विवाह संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्य अतिथि के रूप में प्रबंध न्यासी टीकाराम मंदिर परिवार धर्मार्थ ट्र्स्टी हरि प्रकाश गुप्ता और पवन गुप्ता मौजूद रहे। रामजी पंडित, डब्बू दालसेव वालों के यहां बरात पहुंची। इस मौके पर नवेंद्र पंडित, जय नारायण तिवारी आदि मौजूद रहे।


गिलहराज मंदिर में भी हुआ आयोजन
सीताराम विवाह महोत्सव का आयोजन गिलहराज मंदिर में हुआ। यह आयोजन परंपरागत तरीके से किया गया। राम बरात मंदिर से प्रारंभ होकर रामलीला ग्राउंड, पालीवाल स्कूल होते हुए वापस मंदिर आई। योगी कौशलनाथ ने बताया कि मान्यता है कि आज ही के दिन त्रेतायुग में भगवान राम का विवाह हुआ था। इसीलिए इस विवाहोत्सव का आयोजन किया गया। आचार्य सुमित कृष्ण शास्त्री ने भगवान राम और सीता का विवाह संपन्न कराया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी राज सक्सेना, कृष्ण गुप्ता, उमेश वार्ष्णेय, ईशा गुप्ता, प्रशांत समाधि, दीपांश सक्सेना, विक्की अग्रवाल, नंदनी वार्ष्णेय, कामिनी उपाध्याय, सीता गोयल, कौशल कुमार वार्ष्णेय, सोनी, दीक्षा, यति वार्ष्णेय, प्रखर वार्ष्णेय, अरविंद गिरी स्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed