{"_id":"5aaadaf64f1c1b92778b5a22","slug":"rakesh-nandan-s-income-tax-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी राकेश नंदन के यहां आयकर छापा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी राकेश नंदन के यहां आयकर छापा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Fri, 16 Mar 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
राकेश नंदन (मध्य) को ले जाते इनकम टैक्स की टीम के अधिकारी ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल तालानगरी, बृजधाम गेस्ट हाउस गंभीरपुरा और पटना में हार्डवेयर कारोबार करने वाले उद्यमी राकेश नंदन वार्ष्णेय के अलीगढ़ से पटना तक के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमों ने गुरुवार को एक साथ छापा मारा। राकेश नंदन के मैरिस रोड स्थित पार्क व्यू अपार्टमेंट के फ्लैट पर टीम सुबह साढ़े सात बजे पहुंची।
ठीक इसी वक्त पर पटना में भी कार्रवाई शुरू हुई। राकेश और उनके सभी परिजनों के मोबाइल फोन बंद करा दिए गए थे।
एहतियातन पार्क व्यू अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड के मोबाइल भी टीम ने अपने पास रखवा लिए थे। देर रात तक राकेश के छह ठिकानों पर चल अचल संपत्ति के कागजात, आयकर अदायगी के दस्तावेज, अलग अलग स्रोतों से होने वाली आय की जांच पड़ताल होती रही।
सुनीता यादव के नेतृत्व में आयकर विभाग की आगरा की इंवेेस्टिगेशन विंग ने इस छापे की कार्रवाई की है। आयकर विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक ये छापे बेनामी संपत्ति की जांच पड़ताल के सिलसिले में डाले गए हैं। सुबह से राकेश को आयकर अधिकारियों की टीम अपने साथ में ही रखे हुए है। अधिकारियों के अनुसार छापे की कार्रवाई पूरी होने तक राकेश निगरानी में रहेेंगे। उसके बाद ही उनको छोड़ा जाएगा। >> शेष पेज 11
विज्ञापन
इस दौरान टीमों ने पटना में उनके घर, दुकान, गोदाम, अलीगढ़ में घर, गेस्ट हाउस और एक रिश्तेदार के ठिकाने पर जांच पड़ताल की है। राकेश नंदन हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल तालानगरी, बृजधाम गेस्ट हाउस, बिहार की राजधानी पटना में घर, हार्डवेयर कारोबार, बृजधाम गेस्ट हाउस में एक अन्य स्कूल के मालिक हैं।
राकेश के पिता कृष्ण नंदन वार्ष्णेय ने पटना में अपना घर बना कर वहां कारोबार शुरू कराया था। पटना में राकेश की अलीगढ़ लॉक्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फर्म है। वहां का कारोबार उनके छोटे भाई पीयूष नंदन देखते हैं। राकेश का कहना है कि इसी फर्म की जांच पड़ताल के लिए टीम आई थी। बताते हैं कि राकेश का हैदराबाद में भी रीयल स्टेट का कारोबार है, उसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है।