फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rajya Sabha member Harnath Singh complains about beating of AMU students for playing Holi

AMU: होली खेलने पर छात्रों की पिटाई मामले में कूंदे राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह, सीएम योगी से की यह मांग

Sun, 24 Mar 2024 09:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 24 Mar 2024 09:09 PM IST
सार

एएमयू में होली खेलने पर छात्रों को पीटने पर भाजपा के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, देश के गृह मंत्री, डीजीपी, डीएम-एसएसपी आदि को एक्स पर टैग कर कहा है कि आरोपियों को निष्कासित कराया जाए। 

विज्ञापन
Rajya Sabha member Harnath Singh complains about beating of AMU students for playing Holi
राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने एएमयू में छात्रों को होली खेलने के विवाद में पीटने का मुद्दा उठाया है। उन्होंने इस संबंध में एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री, देश के गृह मंत्री, डीजीपी, डीएम-एसएसपी आदि को टैग कर कहा है कि आरोपियों को निष्कासित कराया जाए। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हिंदू छात्रों को होली मनाने से रोकना, उनके साथ मारपीट करना गंभीर अपराध है और  ऐसी हरकतें सहन करने के योग्य नहीं हैं। विश्वविद्यालय प्रशासनविश्वविद्यालय की गरिमा को बिगाड़ने वाले तत्वों का अविलंब निष्कासन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि साथ ही यदि विश्वविद्यालय प्रशासन कठोर कार्यवाही करने में असमर्थ रहता है तो जिला प्रशासन ऐसी कार्यवाही करे कि भविष्य में  कोई शक्ति ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करें। ध्यान रखें विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा बचाने के लिए यह त्वरित कार्यवाही अपरिहार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed