फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rajmukut Varshney becomes President of the Tax Bar Association

Aligarh News: राजमुकुट वार्ष्णेय बने टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Sun, 28 Jun 2026 02:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Rajmukut Varshney becomes President of the Tax Bar Association
बार चुनाव के निर्वाचित पदाधिकारी। संवाद
अलीगढ़ टैक्स बार एसोसिएशन के सालाना चुनाव में सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। राजमुकुट वार्ष्णेय को अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव अधिकारियों ने शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद शनिवार को यह घोषणा की।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी अर्जुन सक्सेना और नवीन कुमार सक्सेना ने संरक्षक गिर्राज किशोर गुप्ता के चैंबर में नामांकन प्राप्त किए थे। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें सभी नामांकन सही पाए गए। अध्यक्ष पद के लिए दो और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए सात प्रत्याशी मैदान में थे। शुक्रवार को अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी और एक कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार गुप्ता अधिवक्ता और महासचिव पद पर संदर्भ पंडित अधिवक्ता चुने गए हैं। कोषाध्यक्ष का पद रुचि वार्ष्णेय अधिवक्ता को मिला है, जबकि सचिव पद पर कुमार मनु मिश्रा अधिवक्ता निर्वाचित हुए हैं। ऑडिटर पद की जिम्मेदारी कपिलतोष मिश्रा अधिवक्ता को सौंपी गई है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रमोद जलाली, चंद्रशेखर शर्मा, इंद्र कुमार, आभा वार्ष्णेय, नरेंद्र चौधरी और जुबैर फारुकी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संरक्षक गिर्राज किशोर गुप्ता अधिवक्ता ने सभी को शुभकामनाएं दीं। इसी तरह किशोर कुमार, एमपी भारद्वाज, पूर्व अध्यक्ष आरके गुप्ता, पूर्व महासचिव मणिकांत वार्ष्णेय, मुकेश सक्सेना, आरए वेग, अमित कौशिक, अजय शर्मा, लोकेंद्र शर्मा, मनीष गुप्ता, योगेश चौधरी, अनिल राज गुप्ता, मुकेश वार्ष्णेय, योगेंद्र गुप्ता, अरुण माथुर, सुधांशु वार्ष्णेय और दुर्गेश कुमार आदि ने नई टीम को बधाई दी है।


रमाकांत शर्मा बने टैक्स बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष
अलीगढ़ डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा की बैठक शनिवार को मुकेश कुमार सैनी एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ।

मुख्य चुनाव अधिकारी राजेंद्र प्रसाद एडवोकेट ने बताया कि सभी पदों पर एक-एक नामांकन आने से रमाकांत शर्मा को अध्यक्ष, भूपेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, विपिन कुमार सिंह को महासचिव और नितेंद्र कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। इससे पहले बैठक में कोषाध्यक्ष ब्रजकिशोर और महासचिव विनोद कुमार शर्मा ने वार्षिक आय-व्यय व प्रगति रिपोर्ट पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed