{"_id":"68abf61987337477a00d480e","slug":"rajasthani-artists-are-adding-colors-to-ganesh-murti-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश महोत्सव: राजस्थानी मूर्तिकार भर रहे प्रतिमाओं में रंग, बना रहे 15 फीट तक की प्रतिमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश महोत्सव: राजस्थानी मूर्तिकार भर रहे प्रतिमाओं में रंग, बना रहे 15 फीट तक की प्रतिमाएं
Mon, 25 Aug 2025 11:07 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:07 AM IST
सार
श्री वार्ष्णेय मंदिर, टीकाराम मंदिर, अचल ताल स्थित गणेश मंदिर, शहर के सराफा बाजार, महावीरगंज, बारहद्वारी आदि बाजारों में भी बहुत ही धूमधाम से गणेश उत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
आगरा रोड स्थित गणेश चतुर्थी के लिए श्री गणेश भगवान की मूर्ति देखती महिला
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणेश महोत्सव की शुरुआत 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी से हो जाएगी। इसे लेकर भक्तों ने तैयारियां शुरू कर दी है। अलीगढ़ में आगरा व जीटी रोड पर सारसौल के निकट भगवान गणेश की प्रतिमा तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है। यहां राजस्थानी कलाकार प्रतिमाओं में अपनी कला के रंग भर रहे हैं। कलाकार 15 फीट तक की प्रतिमाएं बना रहे हैं।
विज्ञापन
राजस्थान के उदयपुर के कलाकार सुनील व गोविंद भगवान गणेश की प्रतिमा तैयार कर रहे हैं। सुनील के अनुसार इस बार 10 से 15 फीट ऊंची प्रतिमाओं की अधिक मांग है। इसके लिए एडवांस बुकिंग चल रही है। बारिश से गणेश प्रतिमाएं तैयार करने में विघ्न पैदा हुआ है। पूरा परिवार दिन-रात प्रतिमाओं को बनाने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
गंगा देवी बताती हैं कि गणपति बप्पा के नैन-नक्श, भुजाएं, आंख एवं मुकुट पर ध्यान दिया जा रहा है। भगवान गणेश के विराजमान होने वाले उनके आसन को भी खास तरीके से बनाया जा रहा है। अलीगढ़ के साथ ही पड़ोसी जिले मथुरा, हाथरस, एटा, कासगंज, बुलंदशहर व नोएडा में यहां की प्रतिमाएं जा रही हैं।
विज्ञापन
गणेश मंदिर से हुई थी उत्सव की शुरुआत
शहर में सबसे पहले गणेश महोत्सव की शुरुआत अचल ताल स्थित श्री गणेश मंदिर से हुई थी। करीब 50 साल पहले मंदिर के महंत मुंबई गए थे। वहां से वह एक छोटी सी भगवान गणेश की प्रतिमा लेकर आए थे। उसके बाद से गणेश उत्सव की शुरुआत हुई। पहली बार उन्होंने बैलगाड़ी से शोभायात्रा निकाली थी।
यहां होंगे आयोजन
श्री वार्ष्णेय मंदिर, टीकाराम मंदिर, अचल ताल स्थित गणेश मंदिर, शहर के सराफा बाजार, महावीरगंज, बारहद्वारी आदि बाजारों में भी बहुत ही धूमधाम से गणेश उत्सव मनाया जाएगा। घर-घर में भी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाती हैं। पुराने शहर में तो घर-घर में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं।