फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raja Mahendra Pratap State University

राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय की राह में रोड़ा बने फार्म को किया ध्वस्त

Thu, 08 Jul 2021 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Raja Mahendra Pratap State University
राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय की राह में रोड़ा बने एक फार्म हाउस को बुधवार दोपहर तहसील कोल की टीम ने ध्वस्त कर दिया। बसपा नेता राजेंद्र कुमार के भाई सुरेंद्र सिंह का यह फार्म हाउस था। फिलहाल इसमें एसएफसी का गोदाम संचालित था। एसडीएम के मुताबिक नोटिस जारी होने के बाद भी फार्म स्वामी ने इसे खुद नहीं हटाया, इसके चलते प्रशासन ने इसे ध्वस्त करा दिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय है। अलीगढ़ खैर रोड स्थित लोधा में नदरोई लिंक मार्ग पर इसका निर्माण प्रस्तावित है। करीब सौ एकड़ जमीन भी चिह्नित हो गई है। कोल तहसील से विश्वविद्यालय के दायरे में आने वाले सभी अवैध पट्टे निरस्त कर दिए हैं। इसमें इगलास से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके बसपा नेता राजेंद्र कुमार के भाई सुरेंद्र निवासी नौरंगाबाद का भी 2500 वर्ग गज में एक फार्म हाउस व गोदाम बना हुआ था। इसे कोल तहसील से हटाने के आदेश जारी हुए। मगर, मालिक ने आदेशों को अनदेखा किया।
विज्ञापन

एसडीएम कोल कुंवर बहादुर सिंह राजस्व टीम के साथ खुद पहुंचे और जेसीबी से पूरे गोदाम परिसर को ध्वस्त करा दिया। जमीन की कीमत एक करोड़ से अधिक है। इधर, डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बुधवार को सीडीओ अंकित खंडेलवाल के साथ लोधा क्षेत्र में प्रस्तावित राज्य विश्वविद्यालय की जमीन का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित आगमन से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, उम्मीद है कि पीएम धनीपुर एयरपोर्ट सहित राज्य विवि, डिफेंस कॉरिडोर का भी शुभारंभ करेंगे। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों को आसपास से सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed